बंगाल के भाजपा सांसद का आरोप, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल के दार्जलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि जब वो भाजपा व गोरखा जनमुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कलिम्पोंग के सिंजी जा रहे थे उसी समय 80 से 100 की संख्या में संगठित टीएमसी के गुंडों ने उनपर हमला किया।
बिस्ता ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर मैं सिंजी में एक प्राथमिक विद्यालय के उद्घाटन में जा रहा था उसी समय टीएमसी के गुंडों ने हम लोगों पर हमला कर दिया। यह हमला सिंजी के चार पुल के पास स्थित खोला मंदिर के नजदीक किया गया। नशे में धुत्त टीएमसी के गुंडे ने हमारा रास्ता रोक दिया। इसके बाद उन्होंने पहले नारे लगाने शुरू किये जो कुछ समय बाद ही चाक़ू और चापड़ से हमले में बदल गया। मेरे और समर्थकों के ऊपर पत्थरबाजी भी की गई।
West Bengal: Darjeeling MP Raju Bista issues a statement, alleging that he, along with BJP and GJM (Gorkha Janmukti Morcha) workers, was attacked by a group of 80-100 TMC goons while he was going to Sinji in Kalimpong today. pic.twitter.com/JC3iIoH9BI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 22, 2019
घात लगाए बैठे गुंडों के हमले से हमारे और हमारी सहयोगी गोरखा जनमुक्ति पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। मेरे ऊपर फेंके गए पत्थर से मुझे बचाने में मेरे निजी सुरक्षा सचिव भी घायल हो गए और उनके पैर में चोट आई है। मेरा दावा है कि बिना बंगाल पुलिस के सहयोग से इतना बड़ा हमला संभव नहीं है। बिस्ता ने बताया की इस पूर्व नियोजित हमले के संबंध में उन्हें पहले से जानकारी थी।
इस संबंध में उन्होंने कलिम्पोंग के पुलिस अधीक्षक एसपी यादव को अवगत कराते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी। उन्होंने लिखा कि यह संगठित हमला मुझे मेरी जिम्मेदारियों को निभाने से रोकने के लिए था।