{"_id":"5dc923268ebc3e5af44c9b53","slug":"tmc-takes-out-rallies-to-protest-discrimination-against-regional-languages-in-jee-main","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई में क्षेत्रीय भाषाओं के साथ भेदभाव के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेईई में क्षेत्रीय भाषाओं के साथ भेदभाव के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
Mon, 11 Nov 2019 02:30 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
तृणमूल कार्यकर्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई (मुख्य) परीक्षा के आयोजन में क्षेत्रीय भाषाओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को राज्य भर में रैलियां निकाली।हालांकि, उन इलाकों में प्रदर्शन नहीं किया गया जो चक्रवात बुलबुल से प्रभावित हैं। बताया जा रहा है कि वहां पार्टी के कार्यकर्ता राहत कार्यों में लगे हैं।
विज्ञापन
पोस्टर और तख्तियां लिए हुए टीएमसी समर्थकों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सभी ब्लॉकों और जिलों में रैलियां निकालीं। उन्होंने मांग की कि जेईई (मुख्य) परीक्षा के लिए भाषा के तौर पर बांग्ला को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गत सप्ताह घोषणा की थी कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर 11 नवंबर को पूरे पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन करेगी। टीएमसी नेतृत्व ने सोमवार को मध्य कोलकाता के मायो रोड इलाके में एक बड़ी रैली भी आयोजित की।
विज्ञापन
टीएमसी सुप्रीमो ने जेईई (मुख्य) परीक्षा में केवल गुजराती भाषा को शामिल किए जाने को लेकर केंद्र पर हमलावर रुख अपना रखा है। उन्होंने कहा कि उनके मन में गुजराती भाषा के लिए कोई द्वेष नहीं है लेकिन अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को भी सूची में शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि इस फैसले पर राज्यों की राय नहीं ली गयी। हालांकि, यह परीक्षा आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस आरोप को खारिज कर दिया।