फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC supremo Mamata Banerjee to visit poll-bound Meghalaya on 18 January

Meghalaya assembly elections 2023: विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी 18 जनवरी को करेंगी मेघालय का दौरा

Tue, 17 Jan 2023 03:01 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 17 Jan 2023 03:01 AM IST
सार

यह हाल-फिलहाल में ममता की दूसरी मेघालय यात्रा होगी। पिछले महीने उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया था और क्रिसमस पूर्व समारोह में भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
TMC supremo Mamata Banerjee to visit poll-bound Meghalaya on 18 January
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी 18 जनवरी को मेघालय का दौरा करेंगी। इस दौरान वह उत्तरी गारो हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी, जिसका मकसद पूर्वोत्तर राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाना है।

विज्ञापन


यह हाल-फिलहाल में ममता की दूसरी मेघालय यात्रा होगी। पिछले महीने उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया था और क्रिसमस पूर्व समारोह में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


टीएमसी के मुताबिक, ममता बुधवार को उत्तरी गारो हिल्स जिले के मेंदीपाथर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी और इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी उनके साथ होंगे। पार्टी के अनुसार, राज्यसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता डेरेक ओब्रायन, मेघालय मामलों के प्रभारी मानस आर भूनिया, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चार्ल्स पिंग्रोप और विपक्ष के नेता मुकुल संगमा भी जनसभा में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पिछले महीने मेघालय का दौरा किया था। टीएमसी पूर्वोत्तर में असम और त्रिपुरा के अलावा मेघालय में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। नवंबर 2021 में मेघालय में कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक टीएमसी में शामिल हो गए थे। इससे टीएमसी मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई थी।


टीएमसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पिछले साल दिसंबर में अपनी यात्रा के दौरान ममता बनर्जी ने महिलाओं के लिए मेघालय टीएमसी की वित्तीय सहायता योजना शुरू की थी, जिसमें अब तक 3.14 लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। पूर्वोत्तर राज्य में अभी एनपीपी, भाजपा और अन्य के गठबंधन की सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed