फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC spent over Rs 154.28 crore for campaigning in West Bengal Assembly polls

चुनाव खर्च: बंगाल में टीएमसी ने 154 करोड़ रुपये फूंककर पाई सत्ता, द्रमुक ने अन्नाद्रमुक से दुगुने खर्चे

Sun, 03 Oct 2021 09:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 03 Oct 2021 09:25 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों द्वारा किए गए खर्च का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है।
 

विज्ञापन
TMC spent over Rs 154.28 crore for campaigning in West Bengal Assembly polls
Election commission - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने 154.28 करोड़ रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च कर सत्ता हासिल की है। हालांकि विपक्षी भाजपा ने मार्च अप्रैल में हुए इन चुनावों में कितना खर्च किया, यह अभी पता नहीं चला है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने रविवार को विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान विभिन्न दलों द्वारा संबंधित राज्यों में किए गए खर्च का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया। तमिलनाडु व पुड्डचेरी में द्रमुक ने चुनाव प्रचार पर 114 करोड़ तो खर्च किए। द्रमुक ने तमिलनाडु से अन्नाद्रमुक को सत्ता से बेदखल कर दिया। अन्नाद्रमुक ने दोनों राज्यों में 57 करोड़ खर्च किए थे। इन दलों द्वारा दिए गए खर्च के ब्योरे के आधार पर आयोग ने जानकारी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने पांच राज्यों में कुल 84 करोड़ खर्च किए
कांग्रेस ने असम, केरल, पुड्डचेरी, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल में कुल 84.93 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं भाकपा ने उक्त चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार पर 13.19 करोड़ रुपये खर्च  किए। तृणमूल कांग्रेस, भाकपा, कांग्रेस मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय दल हैं, जबकि द्रमुक व अन्नाद्रमुक मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय दल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed