फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Says Mamata unlikely to attend Ram Mandir inauguration

TMC: राम मंदिर उद्घाटन में नहीं जाएगीं सीएम ममता बनर्जी; पार्टी के नेता ने साफ की स्थिति

Wed, 27 Dec 2023 07:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 27 Dec 2023 07:42 PM IST
सार

टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में न तो बनर्जी और न ही पश्चिम बंगाल सरकार या पार्टी का कोई प्रतिनिधि मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
TMC Says Mamata unlikely to attend Ram Mandir inauguration
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या में देश भर से लोग जुटेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में देश के हर जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र और वैचारिक धाराओं से जुड़े लोगों को शामिल करने की योजना है। इस बीच, टीएमसी ने साफ किया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने की संभावना नहीं है। कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भी आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में न तो बनर्जी और न ही पश्चिम बंगाल सरकार या पार्टी का कोई प्रतिनिधि मौजूद रहेगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 'ममता बनर्जी या टीएमसी के किसी अन्य प्रतिनिधि के अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है। हम राजनीति को धर्म के साथ मिलाने में विश्वास नहीं करते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था।  सीपीआई(एम) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि हमारी नीति धार्मिक मान्यताओं और प्रत्येक व्यक्ति के अपने विश्वास को आगे बढ़ाने के अधिकार का सम्मान करना है। धर्म एक निजी पसंद है, जिसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी के नेता सीताराम येचुरी समारोह में शामिल नहीं होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। इस मौके पर 6,000 से अधिक लोगों के भव्य "प्राण प्रतिष्ठा" समारोह में भाग लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed