फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC's internal discord came out in the open, video and WhatsApp chat of dispute between two MPs goes viral

West Bengal: टीएमसी की अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, दो सांसदों में विवाद का वीडियो और व्हाट्सएप चैट वायरल

Tue, 08 Apr 2025 05:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Tue, 08 Apr 2025 05:01 PM IST
सार

भाजपा नेता अमित मालवीय ने दावा किया कि चार अप्रैल को चुनाव आयोग मुख्यालय में सांसद कल्याण बनर्जी और एक महिला सांसद के बीच बहस हुई है। इसके बाद टीएमसी सांसदों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी बनर्जी और कीर्ति आजाद में बहस हुई। उन्होंने इसका वीडियो और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए।  

विज्ञापन
TMC's internal discord came out in the open, video and WhatsApp chat of dispute between two MPs goes viral
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
loader

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। टीएमसी के दो सांसदों में विवाद का वीडियो और व्हाट्सएप चैट के स्कीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसे लेकर भाजपा ने टीएमसी को घेरा है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद के बीच तीखी बहस हुई। पीटीआई के मुताबिक स्क्रीन शॉट की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि टीएमसी सांसद बनर्जी और एक महिला सांसद के बीच विवाद चार अप्रैल को चुनाव आयोग मुख्यालय में हुआ था। इसके बाद मामला बढ़ा और टीएमसी सांसदों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी इस मुद्दे पर कल्याण बनर्जी और एक सांसद के बीच तीखी बहस हुई। 



कल्याण बनर्जी स्वीकार की विवाद की बात
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि जब वह और पार्टी के अन्य सांसद चुनाव आयोग मुख्यालय में पार्टी का ज्ञापन देने गए थे तो तकरार हुई थी। उन्होंने इसका दोष महिला सांसद पर मढ़ा। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 40 साल से राजनीति में हूं। महिला सांसद चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मियों से मुझे गिरफ्तार करने के लिए कह रही थी।  बनर्जी ने कहा कि वे मुझे जेल भेजने वाले कौन होते हैं? उन्होंने मुझे गालियां दीं। संसद में मैं ही लड़ता हूं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो केवल एक विशिष्ट औद्योगिक घराने से ग्रस्त हो। सिर्फ इसलिए कि महिला सांसद धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलती है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह किसी का अपमान कर सकती है।

ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने थामा BJP का दामन, बोले- पीएम मोदी की उपलब्धियां मेरे लिए प्रेरणादायक


महिला सांसद ने ममता बनर्जी से की शिकायत
वरिष्ठ टीएमसी नेताओं ने कहा कि मामला पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक पहुंच गया है। तकरार के बाद महिला सांसद व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकल गईं। इसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को पत्र भेजे।
 
टीएमसी नेताओं ने बताई वजह
टीएमसी के एक नेता ने बताया कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल के चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचने के बाद कल्याण बनर्जी ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को लेकर महिला सांसद के साथ बहस की। इसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से हस्तक्षेप करने को कहा और महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। दोनों सांसदों ने कथित तौर पर इस घटना के बारे में ममता बनर्जी से मौखिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद के बीच सांसदों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बहस हुई। बनर्जी ने दावा किया कि कीर्ति आजाद ने ही मुझे उकसाया और मुझे क्या करना है, इस बारे में उपदेश दे रहे थे। उन्होंने व्हाट्सएप चैट लीक कर दी है। 

ये भी पढ़ें: 'दिसंबर से पहले बदल जाएगा सीएम', कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर विधायक शिवगंगा का बड़ा दावा

कल्याण बनर्जी पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप
वरिष्ठ टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कल्याण बनर्जी पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया। रॉय ने कहा कि उन्होंने जो किया है, उससे पार्टी की छवि खराब हुई है। कल्याण बनर्जी को तुरंत मुख्य सचेतक के पद से हटा देना चाहिए। वह पार्टी में सभी के साथ दुर्व्यवहार और अपमान करते हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

टीएमसी का चरित्र खुलकर सामने आया: लॉकेट चटर्जी
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि टीएमसी का चरित्र क्या है और अब यह खुलकर सामने आ गया है। हम देख रहे हैं कि वे व्हाट्सएप ग्रुप में एक-दूसरे से कैसे बात कर रहे हैं। उन्होंने एक महिला सांसद को भी नहीं बख्शा। टीएमसी के नेताओं में कोई भरोसा नहीं है। सभी को पता चल रहा है कि इन लोगों ने एक महिला सांसद का अपमान किया है। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद कल्याण बनर्जी ने एक महिला का अपमान किया, यह कोई नई बात नहीं है। ऐसा लगता है कि वे मुख्यमंत्री को भी नहीं बख्शते।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed