फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Mukul Roy Again Says BJP Will Win West Bengal By Poll Kicks Up Fresh Row

पश्चिम बंगाल: भाजपा छोड़कर टीएमसी में आए मुकुल रॉय की जुबान फिसली, बोले- उपचुनाव में भाजपा ही जीतेगी

Sat, 14 Aug 2021 11:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 14 Aug 2021 11:35 AM IST
सार

इससे पहले मुकुल रॉय ने छह अगस्त को नदिया जिले के कृष्णानगर में कहा था कि भाजपा राज्य में होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। हालांकि, जैसे ही उन्हें गलती का एहसास हुआ, उन्होंने भूल सुधार करते हुए कहा कि उनका अभिप्राय तृणमूल कांग्रेस से था।

विज्ञापन
TMC Mukul Roy Again Says BJP Will Win West Bengal By Poll Kicks Up Fresh Row
मुकुल रॉय - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापसी करने वाले मुकुल रॉय ने बार फिर विवादित बयान दिया है। मुकुल रॉय ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सीट पर होने वाले विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी की जीत होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस पर भाजपा का कहना है कि जनता ऐसे बयानों पर फैसला करेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले मुकुल रॉय ने छह अगस्त को नदिया जिले के कृष्णानगर में कहा था कि भाजपा राज्य में होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। हालांकि, जैसे ही उन्हें गलती का एहसास हुआ, उन्होंने भूल सुधार करते हुए कहा कि उनका अभिप्राय तृणमूल कांग्रेस से था। वे वर्ष 2017 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन दो मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब एक महीने बाद वह वापस तृणमूल में शामिल हो गए। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




मुकुल रॉय के बयान के बारे में पूछे जाने पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक तपस रॉय ने कहा, 'यह उचित होगा कि आप मुकुल रॉय से पूछें कि वह क्या कहना चाहते हैं। मैं चूंकी उस बातचीत के वक्त उपस्थित नहीं था, इसलिए मैं टिप्पणी नहीं करूंगा।' भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा के टिकट पर जीतकर वह तृणमूल कार्यालय गए तो उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed