फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MPs visit offices of Union finance minister, ED, CBI, demand Adani's arrest

TMC: केंद्रीय वित्त मंत्री, ईडी और सीबीआई के दफ्तर पहुंचे टीएमसी सांसद, गौतम अदाणी को गिरफ्तार करने की मांग

Thu, 23 Mar 2023 10:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 10:53 PM IST
सार

सीबीआई अधिकारी से मिलने पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने आरोप लगाया कि उन्हें सीबीआई परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उनकी मंजूरी के बिना उनकी वीडियोग्राफी की गई।

विज्ञापन
TMC MPs visit offices of Union finance minister, ED, CBI, demand Adani's arrest
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालयों पहुंचकर कारोबारी गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में टीएमसी के वे राज्यसभा और लोकसभा सदस्य शामिल थे, जो बीते सप्ताह से उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। टीएमसी सांसदों का कहना है कि वह करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार हैं।    

विज्ञापन

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को पारदर्शी छवि की तुलना में गौतम अदाणी की ज्यादा परवाह है। हमारे सांसदों ने वित्त मंत्रालय, ईडी और सीबीआई के अधिकारियों को विरोध में हस्ताक्षरित टोपी सौंपी। इस मुद्दे पर किसी चर्चा से बचने के लिए संसद को बाधित करने की भाजपा की रणनीति काम नहीं करेगी। टीएमसी ने कहा, हम भ्रष्टाचार की समस्या के आगे नहीं झुकेंगे। हम न्याय और जवाबदेही के लिए अपनी लड़ाई में मजबूती से डटे रहेंगे। 
विज्ञापन

 
प्रतिनिधिमंडल में टीएमसी की लोकसभा सदस्य प्रतिमा मंडल, अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान, सुनील कुमार मंडल और अपरूपा पोद्दार और राज्यसभा सदस्य डोला सेन, शांतनु सेन, अबीर रंजन बिस्वास, मौसम नूर, सुष्मिता देव, शांता क्षेत्री शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने सीतारमण, ईडी और सीबीआई के कार्यालयों का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: जयराम रमेश बोले- मोदी जी चुप्पी तोड़िए, अदाणी की जांच को JPC का गठन करिए

सीबीआई अधिकारी से मिलने पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने आरोप लगाया कि उन्हें सीबीआई परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उनकी मंजूरी के बिना उनकी वीडियोग्राफी की गई। उन्होंने कहा, सीबीआई कार्यालय में हमारे नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भ्रष्ट लोग डरे हुए हैं। हम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। टीएमसी ने अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों पर संसद में प्रधानमंत्री से जवाब मांगा कि कारोबारी को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) व जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के धन को कहां निवेश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed