{"_id":"604be4c88ebc3ee61d7ceaf0","slug":"tmc-mp-saugata-roy-said-attack-on-mamta-banarjee-and-dgp-removal-is-sign-of-deteriorating-law-and-order-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगत राय ने कहा: ममता पर हमला और डीजीपी का हटाया जाना बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था का संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सौगत राय ने कहा: ममता पर हमला और डीजीपी का हटाया जाना बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था का संकेत
Sat, 13 Mar 2021 03:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 13 Mar 2021 03:31 AM IST
विज्ञापन
तृणमूल नेता सौगत रॉय
- फोटो : फेसबुक/सौगत रॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग द्वारा राज्य के पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को हटाया जाना और ममता बनर्जी पर हमला राज्य में गिरती कानून व्यवस्था का संकेत है। उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी नंदीग्राम गईं तो भाजपा नेताओं ने कहा था कि उन्हें सबक मिलेगा। इन सब बातों से लगता है कि राज्य में कानून व्यवस्था के हालात बिगड़ चुके हैं।
विज्ञापन
रॉय ने ममता पर हमले को साजिश बताते हुए इस पर आयोग की ओर से विस्तृत जांच कराने को कहा। मैं किसी पार्टी का नाम नहीं ले रहा लेकिन गंभीरता से जांच हुई तो नाम निकल आएगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को तृणमूल नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले की शिकायत करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने हमले को गहरी साजिश के तहत हत्या की कोशिश का मामला बताया।
विज्ञापन
बता दें कि ममता बनर्जी ने दावा किया था कि नंदीग्राम में अज्ञात लोगों ने उन्हें धक्का दिया गया और उन्हें घायल कर दिया। बाद में उन्हें नंदीग्राम से कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल लाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार उनके बाएं पैर में काफी चोट आई है। इसके साथ ही उनके कंधों, गले और बांहों पर भी चोट है। उल्लेखनीय है कि 294 सीटों के लिए यहां आठ चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को है।
विज्ञापन