{"_id":"6382cae502428260a8011a74","slug":"tmc-mp-mahua-moitra-reacted-on-baba-ramdev-remarks-on-saree-women-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Ramdev: स्वाति मालीवाल के बाद बाबा रामदेव पर भड़कीं महुआ, बोलीं- अब पता चला सलवार सूट में क्यों भागे थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Baba Ramdev: स्वाति मालीवाल के बाद बाबा रामदेव पर भड़कीं महुआ, बोलीं- अब पता चला सलवार सूट में क्यों भागे थे
Sun, 27 Nov 2022 07:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:57 AM IST
सार
महुआ ने कहा, अब मुझे पता चला कि बाबा रामलीला मैदान से महिलाओं के कपड़ों में क्यों भागे थे। उनका कहना है कि उन्हें साड़ी, सलवार और....पसंद है।
विज्ञापन
बाबा रामदेव- महुआ मोइत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक योग शिविर के दौरान महिलाओं पर बाबा रामदेव की टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल से लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत तक उन पर हमला कर चुके हैं। अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी महिलाओं के खिलाफ उनकी टिप्पणी की आलोचना की है।
विज्ञापन
महुआ ने कहा, अब मुझे पता चला कि बाबा रामलीला मैदान से महिलाओं के कपड़ों में क्यों भागे थे। उनका कहना है कि उन्हें साड़ी, सलवार और....पसंद है। उनके दिमाग में स्ट्रैबिस्मस हो गया है, जो उनके विचारों को एकतरफा बना देता है।
विज्ञापन
देश से माफी मांगें रामदेव : स्वाति मालिवाल
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी इस बयान की निंदा की है। उन्होंने वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है। इस बयान से सभी महिलाएं आहत हुई हैं, बाबा रामदेव को इस बयान पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
राउत ने पूछा- अमृता ने टिप्पणियों का विरोध क्यों नहीं किया?
रामदेव के बयान पर अब सियासत भी तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना नेता संजय राउत ने पूछा, अमृता फडणवीस ने टिप्पणियों का विरोध क्यों नहीं किया? मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, जब राज्यपाल शिवाजी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के गांवों को अपनी राज्य की सीमा में मिलाने की धमकी देते हैं, अब बीजेपी प्रचारक रामदेव महिलाओं का अपमान करते हैं, तो सरकार चुप रहती है। क्या सरकार ने अपनी जुबान दिल्ली के पास गिरवी रख रखी है?
बाबा रामदेव ने क्या कहा था?
वायरल वीडियो में बाबा रामदेव कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, बहुत बदनसीब हैं आप। सामने के लोगों को साड़ी पहनने का मौका मिल गया, पीछे वालों को मिला ही नहीं। आप साड़ी पहन के भी अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी अमृता की तरह अच्छी लगती हैं और मेरी तरह कोई ना भी पहने तो भी अच्छी लगती हैं। अब तो लोग लोक लज्जा के लिए पहन लेते हैं। बच्चों को कौन कपड़े पहनाता है पहले। हम तो आठ दस सालों तक तो ऐसे ही नंगे घूमते रहते थे। ये तो अब जाकर पांच-लेयर बच्चों के कपड़ों पर आई है।