फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tmc mp Kalyan Banerjee calls Union Minister Shivraj Chouhan 'dalal', BJP demands apology

TMC: कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को कहा 'अमीरों का दलाल', बीजेपी ने की माफी की मांग

Tue, 25 Mar 2025 05:02 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 05:02 PM IST
सार

अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बनर्जी ने शिवराज चौहान को अमीरों का दलाल बताते हुए कई आरोप लगाए हैं। जानें क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
Tmc mp Kalyan Banerjee calls Union Minister Shivraj Chouhan 'dalal', BJP demands apology
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर से विवादित टिप्पणी करके फंस गए हैं। कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अमीरों के "दलाल" (बिचौलिया) के रूप में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लंबित केंद्रीय फंड को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


बीजेपी ने इस टिप्पणी पर तुरंत पलटवार किया और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने शिवराज चौहान के खिलाफ "आपत्तिजनक" भाषा के इस्तेमाल को लेकर कल्याण बनर्जी से माफी की मांग की।
विज्ञापन


टीएमसी सांसद का आरोप:
संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में बनर्जी ने आरोप लगाया कि मनरेगा और पीएम आवास योजना-ग्रामीण जैसी योजनाओं के लिए पश्चिम बंगाल को केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों से फंड जारी नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी, राज्य में सरकार बनाने में विफल रहने के कारण, बंगाल के साथ भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, शिवराज चौहान अमीरों के दलाल हैं... वह गरीबों के लिए काम नहीं करते, इसलिए उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। बनर्जी ने अपने बयान में कई बार 'दलाल' शब्द का इस्तेमाल किया।

राहुल गांधी: हाईकोर्ट ने केंद्र से कहा- चार हफ्तों में दोहरी नागरिकता पर दें जानकारी, 21 अप्रैल को होगी सुनवाई

लोकसभा में हंगामा 
मंगलवार को लोकसभा में द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने मनरेगा योजना के तहत कुछ राज्यों को भुगतान में कथित देरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिससे प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

बनर्जी ने मीडिया से कहा, पिछले तीन वर्षों से हमें फंड नहीं दिया गया। वे कहते हैं कि इसमें कुछ अनियमितताएं हैं। 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। हमने उनसे कहा है कि वे इन फर्जी कार्डों पर आपराधिक कार्रवाई करें, लेकिन वे पश्चिम बंगाल के 10 करोड़ लोगों को फंड से वंचित नहीं कर सकते।  उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी 2021 के विधानसभा चुनाव में हार के कारण, बंगाल के लिए फंड रोक रही है।



उन्होंने दावा किया, शिवराज चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के खिलाफ हैं। वे वहां सरकार बनाना चाहते हैं, लेकिन विफल हो रहे हैं। वे कभी भी वहां सत्ता में नहीं आएंगे। बीजेपी के नेता कहते हैं कि बंगाल को फंड मत दो।

All Party Meet: जगदीप धनखड़ ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जज के घर से नकदी बरामदगी के मुद्दे पर होगी चर्चा

भाजपा का पलटवार 
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि कल्याण बनर्जी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, यह सही नहीं है। एक वरिष्ठ सांसद को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया गया है, सभी को उनका हिस्सा मिल रहा है। चौधरी ने कहा, "एक मंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है। बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए।"


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed