{"_id":"64f9614fa3e8396a930ae8b6","slug":"tmc-mp-derek-o-brien-wrote-letter-to-delhi-police-for-seeking-permission-to-hold-a-protests-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMC सांसद की दिल्ली पुलिस को चिट्ठी: गिरिराज के आवास के बाहर प्रदर्शन की इजाजत मांगी, जुटेंगे MGNREGA कर्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TMC सांसद की दिल्ली पुलिस को चिट्ठी: गिरिराज के आवास के बाहर प्रदर्शन की इजाजत मांगी, जुटेंगे MGNREGA कर्मी
Thu, 07 Sep 2023 11:06 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:06 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल के टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने दो और तीन अक्तूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
Derek O'Brien
- फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल के टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखकर दिल्ली में तीन स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी। उन्होंने 31 अगस्त को दिल्ली पुलिस के पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने दो और तीन अक्तूबर को मनरेगा योजना के तहत मजदूरी से वंचित पश्चिम बंगाल के श्रमिकों को शामिल करते हुए लोधी स्ट्रीट पर प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है। यह वही जगह है जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आवास है।
विज्ञापन
