{"_id":"6a93ea7e2be49f6237083d0c","slug":"tmc-mp-abhishek-banerjee-gets-police-notice-for-scuffle-at-his-office-over-billboard-removal-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें: बिलबोर्ड विवाद मामले में टीएमसी सांसद को पुलिस का नोटिस, अब तक 14 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें: बिलबोर्ड विवाद मामले में टीएमसी सांसद को पुलिस का नोटिस, अब तक 14 गिरफ्तार
Sun, 30 Aug 2026 02:01 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:01 PM IST
सार
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल हाल ही में बिलबोर्ड विवाद में अभिषेक बनर्जी के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई कथित हाथापाई के मामले में पुलिस ने टीएमसी सांसद को नोटिस भेजा है और मंगलवार को पेश होने को कहा है।
विज्ञापन
सांसद अभिषेक बनर्जी
- फोटो : आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस हफ्ते की शुरुआत में पार्टी के निशान वाले बिलबोर्ड को हटाने के विवाद में कोलकाता पुलिस ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है। इस विवाद के दौरान अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में अधिकारियों और प्राइवेट गार्ड्स के बीच हाथापाई हुई थी। शनिवार देर शाम बनर्जी को उनके घर पर यह नोटिस दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डायमंड हार्बर के सांसद से कहा गया है कि वे इस मामले के सिलसिले में मंगलवार दोपहर शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन में पेश हों।
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से दो में बनर्जी को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में डेरेक ओ'ब्रायन और पूर्व विधायक हुमायूं कबीर समेत पार्टी के अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, डेरेक ओ'ब्रायन को रविवार को नोटिस दिया गया।
डेरेक ओ ब्रायन ने हाथापाई की खबरों को नकारा
गुरुवार को अभिषेक बनर्जी के ऑफिस के प्राइवेट गार्ड्स, उनके समर्थकों और पार्टी के कुछ नेताओं की पुलिस और कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ हाथापाई हुई थी। वे उन्हें कैमक स्ट्रीट पर स्थित इमारत में घुसने और एक अनधिकृत बिलबोर्ड को हटाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि वहां मौजूद टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने प्राइवेट गार्ड्स द्वारा विरोध की कोशिशों की खबरों को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि गार्ड्स इमारत के प्रवेश द्वार पर ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन
इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर सड़क की ओर बने लोहे के ढांचे पर लगे टीएमसी के निशान वाले बिलबोर्ड को KMC के कर्मचारियों ने हटा दिया, जब पुलिस ज़बरदस्ती अंदर घुस गई। डेरेक ओ'ब्रायन ने आरोप लगाया था कि पुलिस एक गैर-कानूनी नोटिस लेकर ऑफिस में घुस गई, वरिष्ठ नेताओं के साथ मारपीट की और पार्टी समर्थकों व ऑफिस के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।
कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'जांच के सिलसिले में अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजा गया है। उनसे सोमवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। जांच चल रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।' इस घटना के सिलसिले में अब तक चौदह लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।