{"_id":"5d5384768ebc3e6ccd347f98","slug":"tmc-mla-sovan-chatterjee-likely-to-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता को फिर झटका, टीएमसी के एक और विधायक भाजपा में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता को फिर झटका, टीएमसी के एक और विधायक भाजपा में होंगे शामिल
Wed, 14 Aug 2019 09:18 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी के साथ सोवन चटर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter/@SovanKolkata
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के पूर्व महापौर एवं तृणमूल कांग्रेस विधायक सोवन चटर्जी के इस सप्ताह के अंत तक भाजपा में शामिल होने की संभावना है। चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में उनसे तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री और कोलकाता के महापौर दोनों पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, चटर्जी पिछले कुछ महीनों से भाजपा के संपर्क में थे। वह पिछले महीने नई दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिले थे और तब से ही उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह आज या इस सप्ताह के अंत तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। टीएमसी ने चटर्जी को मनाने की कोशिशें की लेकिन परिणाम सिफर रहा। चटर्जी को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से टीएमसी के छह और कांग्रेस तथा माकपा के एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पैठ बना ली है। टीएमसी भाजपा से महज चार सीटें ही अधिक जीत पाई।