फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA Mihir Goswami joins bjp in the presence of Kailash Vijayvargiya

कोलकाताः टीएमसी विधायक मिहिर गोस्वामी भाजपा में शामिल, कैलाश विजयवर्गीय ने दिलाई सदस्यता

Fri, 27 Nov 2020 07:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 27 Nov 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
TMC MLA Mihir Goswami joins bjp in the presence of Kailash Vijayvargiya
भाजपा में शामिल हुए मिहिर गोस्वामी - फोटो : twitter.com/KailashOnline

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को एक ही दिन में दूसरा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफा देने के बाद विधायक मिहिर गोस्वामी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गोस्वामी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन

 

परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी  के इस्तीफे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान
वहीं सुवेंदु के इस्तीफे के बाद  बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सुवेंदु के लिए भाजपा का दरवाजा हमेशा के लिए खुला है। बता दें कि कई महीने से विद्रोही रुख दिखा रहे सुवेंदु अधिकारी ने खुद को मनाने के लिए की जा रही कोशिशों के बीच अचानक हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नरेट (एचआरबीसी) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने भी उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को बांकुरा में आयोजित एक रैली में खुद को राज्य के सभी जिलों का इकलौता पार्टी ऑब्जर्वर घोषित किया था। सुवेंदु के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कई जिलों में ऑब्जर्वर की भी जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी को ममता की घोषणा पसंद नहीं आई है और उन्होंने इस्तीफा देकर अपना मौन विरोध प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed