फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA Madan Mitra claims Lord Ram was Muslim sparks row BJP slams insult to Hindu faith Viral Video

West Bengal: TMC विधायक मदन मित्रा का भगवान राम पर विवादित बयान, मचा बवाल; भाजपा बोली- ये सिर्फ जुबान...

Thu, 18 Dec 2025 09:26 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 18 Dec 2025 09:26 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच एसआईआर से लेकर मुस्लिम तुष्टिकरण तक के मुद्दों पर सियासी खींचतान जारी है। मदन मित्रा के वीडियो ने इस खींचतान को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
TMC MLA Madan Mitra claims Lord Ram was Muslim sparks row BJP slams insult to Hindu faith Viral Video
टीएमसी विधायक मदन मित्रा की भगवान राम पर विवादित टिप्पणी। - फोटो : facebook/MadanMitraofficial

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के एक बयान पर सियासी बवाल मच गया है। एक वीडियो में टीएमसी विधायक मदन मित्रा को कहते हुए सुना जा सकता है कि भगवान राम मुसलमान थे। वीडियो शेयर करते हुए भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


वीडियो में कामरहाटी के विधायक एक जनसभा को संबोधित करते हुए भगवान राम की धार्मिक पहचान को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि नेता हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू मान्यताओं का अपमान करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।'
विज्ञापन


भाजपा ने कहा, 'अब टीएमसी विधायक मदन मित्रा का कहना है कि भगवान राम मुसलमान थे, हिंदू नहीं। हमारी संस्कृति और इतिहास का यह निरंतर अपमान मात्र जुबान फिसलना नहीं है। बल्कि यह अवैध बांग्लादेशियों को एक स्पष्ट संदेश है कि टीएमसी सबसे हिंदू विरोधी पार्टी है और इसलिए उनकी मान्यताओं का प्रतिनिधित्व करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना करते हुए लिखा, 'टीएमसी विधायक मदन मित्रा का यह अपमानजनक दावा कि 'प्रभु श्री राम मुसलमान थे, हिंदू नहीं' सनातन धर्म का जानबूझकर अपमान है।'

वीडियो में मदन मित्रा को कहते नजर आते हैं, 'मुझे एक बार दि्ली में मौका मिला तो मैंने उनके (भाजपा) के सबसे बड़े नेता से सवाल किया। मैंने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि राम मुसलमान थे। आप साबित करके दिखाइए कि राम हिंदू थे। बताइए राम का सरनेम क्या था?'


टीएमसी विधायक ने वीडियो में आगे कहा, 'मैं मदन मित्रा ये बात कह रहा हूं। आप पूरे देश में इसे फैला सकते हो। भाजपा मेरा क्या कर लेगी? मुझे मारेगी। गीता में लिखा है कि जो होना है, वही होगा। हर शख्स अपने भाग्य से बंधा है।'

उन्होंने मजाकिया लहजे में आगे कहा, 'थोड़ी देर बाद एक साधु की वेशभूषा में शख्स सामने आया। उसके चेहरे पर एक तरफ पीएम मोदी और दूसरी ओर अमित शाह की तस्वीर थी। उसने कहा कि राम हिंदू थे और उनका सरनेम राम जेठमलानी था।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed