फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA from Egra Samaresh Das who tested positive for COVID 19 dies says party sources

पश्चिम बंगाल: कोरोना संक्रमित टीएमसी विधायक समरेश दास का निधन

Mon, 17 Aug 2020 11:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 17 Aug 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
TMC MLA from Egra Samaresh Das who tested positive for COVID 19 dies says party sources
समरेश दास (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल की एगरा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस विधायक समरेश दास की सोमवार को पूर्वी मिदनापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह 76 साल के थे।

विज्ञापन

 



पार्टी सूत्रों ने बताया कि एगरा विधानसभा से तीन बार विधायक चुने जा चुके दास को कुछ दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण और हृदय तथा गुर्दे संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी आज सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एक संदेश में उनकी मौत पर संवेदना प्रकट की है। बनर्जी ने कहा कि विधायक की मौत से राज्य की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है। दास जिले में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और वह एगरा विधानसभा से पहली बार 2009 के उप चुनाव में विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वह 2011 और 2016 में विधायक बने।

यह भी पढ़ें- शोध में खुलासा, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों को नहीं होता दोबारा संक्रमण


दास राज्य में तीसरे ऐसे उल्लेखनीय नेता हैं, जिनकी मौत कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद हुई है। इससे पहले जून में तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष की मौत हो गई थी। वहीं माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद श्यामल चक्रबर्ती की मौत इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई थी।

बिधाननगर नगर निगम के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सुभाष बोस की मौत इस महीने संक्रमण की वजह से हो गई। इसके अलावा पानीहाटी नगरपालिका बोर्ड के प्रशासक स्वप्न घोष की मौत एक अस्पताल में पिछले सप्ताह संक्रमण से हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed