फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study findings says people recovered from coronavirus are protected from virus infection

शोध में खुलासा, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों को नहीं होता दोबारा संक्रमण

Mon, 17 Aug 2020 10:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 17 Aug 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Study findings says people recovered from coronavirus are protected from virus infection
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग कोरोना से उबर जाते हैं उन्हें दोबारा वायरस का संक्रमण नहीं होता है। इसका उदाहरण तीन लोग हैं जो वायरस से उबर चुके थे। वे अमेरिका के सीटल में एक मछली पकड़ने वाले पोत में रहे, जहां कोरोना का कहर बरपा लेकिन इसका उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

विज्ञापन

यह निष्कर्ष एंटीबॉडी (सीरोलॉजिकल) के साथ-साथ वायरल डिटेक्शन (रिवर्स ट्रांसक्रिपटेस-पोलीमरेज चेन रिएक्शन, या आरटी-पीसीआर) परीक्षणों पर आधारित है, जो पोत के रवाना होने से पहले और उसके लौटने पर किए गए थे। समुद्र में 18 दिन बिताने के दौरान, चालक दल के 122 सदस्यों में से 104 एक ही स्रोत से वायरस की चपेट में आए।
विज्ञापन



वाशिंगटन यूनिवर्सिटी (यूडब्ल्यू) के मेडिसिन क्लिनिकल वायरोलॉजी लेबोरेटरी के सहायक निदेशक और अध्ययन के लेखकों में से एक अलेक्जेंडर ग्रेनिंजर ने कहा, 'इससे पता चलता है कि एंटीबॉडी को बेअसर करने और सार्स-कोव-2 से सुरक्षा के बीच कोई संबंध है। इसपर और ज्यादा शोध करने की आवश्यकता है। चूंकि एन नंबर (एंटीबॉडी वाले लोगों की संख्या) छोटा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 57,982 मामले, 941 लोगों की हुई मौत


अध्ययन शुक्रवार को प्रीप्रिंट सर्वर मेडरिक्स पर पोस्ट किया गया था और शोधकर्ता यूडब्ल्यू और सिएटल के फ्रेड हच कैंसर रिसर्च सेंटर से थे। निष्कर्ष महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये अभी तक की निकटतम पुष्टि करते हैं कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करके महामारी को रोका जा सकता है। इससे एक जटिल सवाल का जबाव मिलने में मदद मिल सकती है कि क्या रोग से बचने के लिए एंटीबॉडीज पर्याप्त हैं।

इस तरह के डाटा को प्राप्त करना आमतौर पर चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि वैज्ञानिक नैतिकता उन्हें एंटीबॉडी के कारण किसी संकमण को रोकने की जांच करने से रोकता है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में कहा, 'कुल 104 व्यक्तियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। केवल क्रू के तीन सदस्य सीरोपॉजिटिव पाए गए और उनके शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी मौजूद थीं। इन तीनों ही क्रू सदस्यों में वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed