{"_id":"650ae52802efdd9f8a07f12e","slug":"tmc-member-kakoli-ghosh-dastidar-on-women-reservation-bill-bjp-government-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैच मी इफ यू कैन: महिला आरक्षण बिल पर टीएमसी ने भाजपा को घेरा, काकोली घोष ने गाना गाकर दी चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैच मी इफ यू कैन: महिला आरक्षण बिल पर टीएमसी ने भाजपा को घेरा, काकोली घोष ने गाना गाकर दी चुनौती
Wed, 20 Sep 2023 05:57 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 20 Sep 2023 05:57 PM IST
सार
टीएससी सदस्य ने काकोली घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य, कानून, महिला सशक्तिकरण और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए हैं, जो महिला विधायकों के पास थे।
विज्ञापन
Kakoli Ghosh Dastidar
- फोटो : Social Media
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की सदस्य काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली को समर्पित एक गीत कैच मी इफ यू कैन गाया। उन्होंने यह गाना भाजपा को लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी द्वारा पहले ही लागू महिलाओं के लिए 40 फीसदी आरक्षण की बराबरी करने की चुनौती देने के लिए गाया।
उन्होंने कहा, 'कैच मी इफ यू कैन। सभी राजनीतिक पार्टियां यहां है। ममता बनर्जी और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को पकड़ लो और इसे 33 फीसदी नहीं बल्कि 40 फीसदी कर दो।' काकोली घोष ने आगे कहा कि टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2019 के आम चुनाव में ही 42 लोकसभा सीटों पर 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को खड़ा किया था।
टीएससी सदस्य ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य, कानून, महिला सशक्तिकरण और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए हैं, जो महिला विधायकों के पास थे। उन्होंने कहा, हमें यहां तृणमूल कांग्रेस में काफी इज्जत दी जाती है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने मंगलवार को नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश किया, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने की बात कही गई है। तृणमूल कांग्रेस ने काजी नजरुल इस्लाम और रविंद्रनाथ टैगोर की कविताओं की कविताओं का भी हवाला दिया।