{"_id":"6327ed14c65f297047280f4f","slug":"tmc-madan-mitra-says-violent-protesters-at-bjp-rally-can-be-taught-a-lesson-in-10-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में घमासान: 'सबक सिखाने में 10 मिनट समय भी नहीं लगेगा', टीएमसी के मदन मित्रा ने भाजपा नेताओं को दी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में घमासान: 'सबक सिखाने में 10 मिनट समय भी नहीं लगेगा', टीएमसी के मदन मित्रा ने भाजपा नेताओं को दी धमकी
Mon, 19 Sep 2022 09:52 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Sep 2022 09:52 AM IST
सार
टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने कहा कि वह केवल भाजपा को बताना चाहते हैं कि टीएमसी क्या कर सकती है लेकिन उस हद तक नहीं जाएगी।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा
- फोटो : facebook.com/MadanMitraofficial
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई नबन्ना रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से बंगाल की सियासत में घमासान जारी है। दोनों पार्टियों की तरफ से वार-पलटवार का दौर जारी है। इन सब के बीच टीएमसी नेता मदन मित्रा ने भाजपा नेताओं को धमकी देते हुए कहा कि मार्च के दौरान हिंसा करने वाले लोगों को सबक सिखाने में 10 मिनट समय भी नहीं लगेगा। हालांकि, विवाद होने पर मित्रा ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा की विघटनकारी नीतियों के प्रतिशोध में इस तरह की कार्रवाई के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
मित्रा ने रविवार को कमरहाटी निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पार्टी की ओर से कोई निर्देश है, तो गुंडागर्दी और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पिटाई करने में 10 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। टीएमसी विधायक ने कहा कि वह केवल भाजपा को बताना चाहते हैं कि टीएमसी क्या कर सकती है लेकिन उस हद तक नहीं जाएगी। हम हमलावरों की तुलना में दोगुनी ताकत से जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। टीएमसी ने जोर दिया है कि वह विकास चाहती है हिंसा नहीं। यह प्रेम और करुणा की भाषा बोलता है, बर्बरता की नहीं।
विज्ञापन
भाजपा ने किया पलटवार
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी नेता तेजी से खतरनाक टिप्पणियां कर रहे हैं और उन्होंने लोगों का समर्थन खो दिया है। रैली के दौरान कोलकाता और हावड़ा में पुलिस अधिकारियों पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के विशिष्ट मामलों में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गोली चलाने की बात की थी
बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी नबन्ना अभियान पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले किया गया, अगर मैं वहां होता तो मैं (माथे पर हाथ लगा कर दिखाते हुए) शूट कर देता। उन्होंने कहा, पुलिस की तारीफ की जानी चाहिए कि उन्होंने धैर्य और संयम से काम लिया।