फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leaderBijan Das shot dead in Bengal

West Bengal: भूमि सौदे को लेकर TMC नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 26 Feb 2024 11:39 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

पुलिस ने सोमवार को बताया कि भूमि सौदे को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने बिजन दास नाम के तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
TMC leaderBijan Das shot dead in Bengal
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल आजकल सियासी अखाड़ा बना हुआ है। एक तरफ संदेशखाली की घटना को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं, अशोकनगर में तृणमूल कांग्रेस के 49 वर्षीय एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया कि भूमि सौदे को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने बिजन दास नाम के तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि नेता की उस समय हत्या कर दी गई जब वह पार्टी के एक सहयोगी के घर गए थे।
विज्ञापन


दो गोली मारी
अधिकारी ने बताया कि गुमा 1 पंचायत के उप प्रमुख दास को दो गोली मारी गई, एक गोली उनके सिर में लगी और दूसरी उनके बाएं कान में लगी। उन्होंने कहा कि घायल नेता को बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। आरोपी फरार हैं। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस मामले की जांच कर रही
अस्पताल पहुंचे बारासात सांसद काकली घोष दस्तीदार ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि बिजान का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और तब से पार्टी के साथ हैं। घोष दस्तीदार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed