{"_id":"6594d208a91052b33205f889","slug":"tmc-leader-mahua-moitra-caught-in-new-controversy-faces-charges-on-monitoring-her-ex-boyfriend-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra: एक नए विवाद में फंसी महुआ मोइत्रा, अपने पूर्व प्रेमी की निगरानी करवाने का लगा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra: एक नए विवाद में फंसी महुआ मोइत्रा, अपने पूर्व प्रेमी की निगरानी करवाने का लगा आरोप
Wed, 03 Jan 2024 08:53 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 03 Jan 2024 08:53 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने महुआमोइत्रा पर अपने पूर्व प्रेमी की निगरानी कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने 29 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को एक चिट्ठी भी लिखी।
विज्ञापन
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल की सांसद महुआ मोइत्रा संसद में सवाल के बदले पैसे लेने के मामले में अपनी सदस्यता गंवाने के बाद अब एक नए विवाद में फंसती दिख रही है। दरअसल, जिस व्यक्ति ने सांसद मोइत्रा पर सवाल के बदले पैसे लेने का आरोप लगाए थे, उसी ने इस बार महुआ मोइत्रा पर बंगाल पुलिस की मदद से अवैध निगरानी करवाने का आरोप लगाया है।
महुआ मोइत्रा पर लगा एक और आरोप
सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने महुआ मोइत्रा पर अपने पूर्व प्रेमी की निगरानी कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने 29 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को एक चिट्ठी लिखी। उन्होंने बताया कि टीएमसी नेता अपने पूर्व प्रेमी को उनके फोन नंबर के जरिए ट्रैक कर रही है। साथ ही वह बंगाल पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन
जय अनंत देहाद्राई ने कहा, 'मैंने अपनी शिकायत सीबीआई को दे दी है। यह एक बहुत गंभीर मुद्दा है और इसमें ओडिशा के कुछ लोग उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसके खिलाफ मैंने मामला दर्ज किया है। यह लड़ाई खतरनाक है, लेकिन मैं पीछ नहीं हटूंगा।'
अपने पूर्व प्रेमी को ट्रैक करती थी बंगाल की सांसद
देहाद्राई ने अपने आरोप पत्र में कहा कि महुआ मोइत्रा 2019 में सुहान मुखर्जी नाम के एक व्यक्ति को ट्रैक कर रही थी। उन्होंने कहा, 'महुआ ने मुझे मौखिक और लिखित रूप से बताया था कि वह अपने पूर्व प्रेमी को ट्रैक कर रही थी, क्योंकि उसे उस पर एक जर्मन महिला के साथ रिलेशन में होने का शक था। सुप्रीम कोर्ट के वकील ने अपनी चिट्ठी में कुछ चैट के स्क्रीनशॉट भी लगाए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के वकील देहाद्राई के आरोपपत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल की सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, मैं गृह मंत्रालय से आग्रह करती हूं कि भारत के सभी एक्स बॉयफ्रेंड्स की शिकायतों की जांच के लिए विशेष सीबीआई निदेशक नियुक्त किया जाए।ट हालांकि, कुछ ही घंटों बाद महुआ ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था।