फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Leader kunal Ghosh said, party was aware of school jobs scam before 2021 assembly polls

LS Polls: कुणाल घोष ने खोले राज, विधानसभा चुनाव से पहले स्कूल भर्ती घोटाले के बारे में जानती थी टीएमसी

Thu, 02 May 2024 11:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 11:24 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बीच टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष के दावे से सियासी पारा चढ़ गया है। टीएमसी के महासचिव पद से हटाए जाने के बाद घोष ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ही पार्टी को स्कूल भर्ती घोटाले के बारे में पता था।

विज्ञापन
TMC Leader kunal Ghosh said, party was aware of school jobs scam before 2021 assembly polls
कुणाल घोष। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बीच टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष के दावे से सियासी पारा चढ़ गया है। टीएमसी के महासचिव पद से हटाए जाने के बाद घोष ने पार्टी के राज खोलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ही पार्टी को स्कूल भर्ती घोटाले के बारे में पता था। घोष का पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाला यह बयान लोकसभा चुनाव के बीच आया है, इससे संसदीय चुनाव में एसएससी घोटाला एक बड़ा मुद्दा बन गया है।  

विज्ञापन

बता दें कि कुणाल घोष टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। घोष ने बुधवार को भाजपा उम्मीदवार के साथ मंच साझा किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार की तारीफ भी की, जिसके कुछ घंटों बाद ही पार्टी ने घोष को पद से हटा दिया था। 

विज्ञापन

सत्ता में आने के बाद टीएमसी ने बदला पार्थ का विभाग  
कुणाल घोष ने एक इंटरव्यू में कहा, 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी जानती थी कि स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। नौकरी के बदले वसूली की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2021 में पार्टी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद और भ्रष्टाचार का पता होने के बाद पार्थ चटर्जी को उद्योग विभाग से शिक्षा मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के फैसले के बाद गई 26 हजार लोगों की नौकरी 
घोष की यह टिप्पणी कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के एक सप्ताह बाद आई है, जिसमें कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में राज्य स्तरीय चयन परीक्षा-2016 (एसएलएसटी) को अमान्य करार दिया था। साथ ही एसएलएसटी के माध्यम से की गई सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद 26 हजार लोगों की नौकरी चली गई है। इस मामले में टीएमसी नेतृत्व ने कहा था कि 2022 में चटर्जी की गिरफ्तारी होने तक पार्टी को घोटाले के बारे में जानकारी नहीं थी।  

ईडी ने पार्थ को जुलाई 2022 में किया था गिरफ्तार 
टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी की एसएससी घोटाले में संलिप्तता पाए जाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद टीएमसी ने भी उन्हें पार्टी से निकाल दिया और मंत्रिमंडल से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, घोटाले में कथित संलिप्तता पाए जाने पर सीबीआई ने कई टीएमसी नेताओं, टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य और जीवन कृष्ण साह को भी गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed