फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Anubrata Mondal taken to hospital for tests after chest pain complaint

West Bengal: सीने में दर्द के बाद टीएमसी नेता अनुब्रत अस्पताल में भर्ती, एक घंटे तक चली जांच

Mon, 21 Nov 2022 12:13 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Nov 2022 12:13 AM IST
सार

अनुब्रत मंडल ने मीडिया को बताया कि सुबह मुझे सीने में दर्द हो रहा था। इसके बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम द्वारा परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
TMC leader Anubrata Mondal taken to hospital for tests after chest pain complaint
Anubrata Mondal - फोटो : ANI

विस्तार

पशु तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को आसनसोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। 

विज्ञापन


इलाज के बाद अनुब्रत मंडल को आसनसोल सुधार गृह से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां वह बंद है। उन्होंने मीडिया को बताया कि सुबह मुझे सीने में दर्द हो रहा था। इसके बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम द्वारा परीक्षण किया गया। 
विज्ञापन


अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से जाने की अनुमति देने से पहले हृदय रोग विशेषज्ञों सहित डॉक्टरों की एक टीम ने करीब एक घंटे तक उनकी कई जांचें कीं। अनुव्रत मंडल टीएमसी के बीरभूम के जिलाध्यक्ष हैं। ईडी ने 17 नवंबर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई मामले के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है, जबकि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग वाले हिस्से की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु तस्करी मामले में फंसे हैं अनुव्रत मंडल
अनुव्रत मंडल जो टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष हैं, को सीबीआई ने अगस्त में पशु तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था और मामले में एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में भी उनका नाम था। सीबीआई ने मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को भी गिरफ्तार किया था और अपने आरोप पत्र में उन्हें मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया था। इसके बाद ईडी ने हुसैन को अपनी हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed