{"_id":"6285e5f009d57940e957d683","slug":"tmc-leader-anubrata-mondal-branch-of-the-cbi-connection-with-its-investigation-cattle-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cattle smuggling case: मवेशी तस्करी मामले में टीएमसी नेता पर शिकंजा, अनुब्रत मंडल सीबीआई कार्यालय पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cattle smuggling case: मवेशी तस्करी मामले में टीएमसी नेता पर शिकंजा, अनुब्रत मंडल सीबीआई कार्यालय पहुंचे
Thu, 19 May 2022 12:08 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 19 May 2022 12:08 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल से पूछताछ बीच में ही रोक देनी पड़ी। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। मंडल को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई कार्यालय पहुंचे टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल
- फोटो : ANI
विस्तार
मवेशियों की तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल जांच के लिए गुरुवार को सीबीआई के कार्यालय पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि टीएमसी के बीरभूम जिले के अध्यक्ष सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर निजाम पैलैस में सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई ने कई बार पूछताछ के लिए मंडल को समन भेजा था लेकिन वह खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल से पूछताछ बीच में ही रोक देनी पड़ी। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। मंडल को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीरभूम जिला अध्यक्ष सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर निजाम पैलैस में स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध मवेशी व्यापार के संबंध में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट सतीश कुमार और कई अन्य के खिलाफ 21 सितंबर 2020 को एक मामला दर्ज किया था। यह व्यापार जन सेवकों की कथित मिलीभगत से हो रहा था। इस गिरोह के कथित सरगना मोहम्मद इनामुल हक को नंवबर 2020 में नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
बंगाल के शिक्षा राज्यमंत्री को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया
कलकत् हाईकोर्ट ने बंगाल के शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया। यह मामला राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित एक स्कूल में मंत्री की बेटी की अवैध रूप से शिक्षक के तौर पर नियुक्ति से जुड़ा है। न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने 17 मई को रात आठ बजे तक, मंत्री को सीबीआई के सामने पेश होने को कहा था। सीबीआई के वकील ने न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय को बताया कि अधिकारी उस तारीख को और उसके बाद पेश नहीं हुए।