{"_id":"6439a48ffbf54864750f4115","slug":"tmc-leader-abhishek-banerjee-says-will-withdraw-myself-from-political-arena-if-centre-releases-rs-1-15-lakh-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: शाह पर अभिषेक बनर्जी का पलटवार, बोले- राजनीति से ले लूंगा संन्यास अगर राज्य को दें 1.15 लाख करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: शाह पर अभिषेक बनर्जी का पलटवार, बोले- राजनीति से ले लूंगा संन्यास अगर राज्य को दें 1.15 लाख करोड़
Sat, 15 Apr 2023 12:48 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:48 AM IST
सार
अभिषेक बनर्जी ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल का बकाया पैसा 1.15 लाख करोड़ रुपये जारी कर देती है, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : facebook.com/AbhishekBanerjeeOfficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा किया, इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी कभी बंगाल के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। अब इसके बाद, अभिषेक बनर्जी ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल का बकाया पैसा 1.15 लाख करोड़ रुपये जारी कर देती है, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घुसपैठ से लेकर भ्रष्टाचार तक के कई मोर्चों पर पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद उन्होंने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ट्वीट कर अमित शाह पर निशाना साधा।
विज्ञापन
ट्विटर पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने मेरे बारे में काल्पनिक बातें कहीं लेकिन भाजपा ने पश्चिम बंगाल को जो नुकसान पहुंचाया है, उसे दूर करने की परवाह नहीं की। अगर मेरा अस्तित्व आपको इस कदर परेशान करता है, तो मेरे राज्य को 1.15 लाख करोड़ रुपये का जो हक है वो दे दें। मैं खुद को राजनीतिक क्षेत्र से अलग कर लूंगा।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में अमित शाह ने बीरभूम जिले में 'जनसंपर्क समावेश' रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ममता दीदी के इस हिटलर जैसे शासन को जारी नहीं रहने देगी। ममता बनर्जी के शासन की तुलना जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर से करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह सपना देख रही हैं कि उनका भतीजा अभिषेक बनर्जी बंगाल का मुख्यमंत्री बनेगा, लेकिन अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा।
उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा और जनता से 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य में भारतीय जनता पार्टी को 42 में से 35 सीटें देने का आग्रह किया। उन्होंने जनता से अगले साल होने वाले आम चुनावों में भाजपा को वोट देने और 2024 में लगातार तीसरी बार पीएम बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद करने को भी कहा।