फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC has zero-tolerance towards wrongdoers says Abhishek banarjee

Sandeshkhali: हिंसा भड़कने के बाद पहली बार बशीरहाट पहुंचे टीएमसी के बड़े नेता, भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 20 Mar 2024 06:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 20 Mar 2024 06:14 PM IST
सार

Sandeshkhali: फरवरी महीने में संदेशखाली में हिंसा भड़की थी। इसके बाद बशीरहाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली रैली थी। 

विज्ञापन
TMC has zero-tolerance towards wrongdoers says Abhishek banarjee
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हिंसा भड़कने के बाद तृणमूल कांग्रेस की काफी आलोचना हो रही है। इस बीच टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का कहना है कि पार्टी ने गलत काम में शामिल किसी भी नेता का कभी भी समर्थन नहीं किया है।

विज्ञापन


हिंसा भड़कने के बाद पहली बार बशीरहाट पहुंचे बनर्जी 
दरअसल अभिषेक बनर्जी बशीरहाट में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। पिछले महीने संदेशखाली इलाके में हिंसा भड़कने के बाद इससे सटे बशीरहाट इलाके में किसी वरिष्ठ टीएमसी नेता की यह पहली रैली थी। 
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शाहजहां शेख और सारदा ग्रुप के अध्यक्ष सुदीप्तो सेन का उदाहरण दिया। बनर्जी ने कहा कि दोनों को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा इन बातों से साफ है कि तृणमूल कांग्रेस गलत कामों में शामिल किसी भी नेता का समर्थन नहीं करती। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में गलत कामों के प्रति जीरो टॉलरेंस रखा जाता है। चाहे वह शाहजहां शेख हो या फिर सारदा ग्रुप के अध्यक्ष सुदीप्तो सेन। इन सभी को केंद्रीय एजेंसी ने नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने आगे कहा कि हमने अपने नेताओं पार्थ चटर्जी और ज्योतिप्रियो मलिक के खिलाफ भी कार्रवाई की है लेकिन विपक्ष इस मामले पर सिर्फ राजनीति करता रहा। 

भाजपा पर साधा निशाना 
इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा आज नारी शक्ति को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रही है। भाजपा नेता यहां आकर आंसू बहा रहे हैं लेकिन भाजपा ने महिला पहलवानों के बारे में कुछ भी नहीं सोचा। 

अभिषेक बनर्जी ने सवाल किया कि क्या महिला पहलवानों को परेशान करने वाले भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई हुई? टीएमसी के महासचिव ने आगे कहा कि भले ही भाजपा ने महिलाओं से मारपीट के आरोपी अपने नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन हमने उत्तम सरदार और शाहजहां शेख जैसे नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed