फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC announces 4 candidates for assembly by-elections in Bengal

West Bengal Bypolls: विधानसभा उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की तैयारी, चार सीटों पर टीएमसी ने उतारे प्रत्याशी

Fri, 14 Jun 2024 12:24 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 14 Jun 2024 12:24 PM IST
सार

West Bengal Bypolls: देश में 10 जुलाई को 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। जिसके लिए राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने प्रत्याशी के नामों का ऐलान किया है। देखिए सूची...

विज्ञापन
TMC announces 4 candidates for assembly by-elections in Bengal
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव के बाद अब कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने विधानसभा उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया है, 10 जुलाई को 7 राज्यों के 13 विधानसभा उपचुनाव के मतदान होंगे। इस विधानसभा उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की भी चार विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसमें रायगंज, रानाघाट-दक्षिण, मनिकतला और बागदाह विधानसभा सीट शामिल हैं। जिन पर उपचुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


टीएमसी ने किसे कहां से उतारा?
ममता बनर्जी की पार्टी ने रायगंज विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कृष्णा कल्यानी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रानाघाट-दक्षिण विधानसभा सीट पर मुकुटमणि अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि मतुआ बाहुल्य बागदाह विधानसभा सीट से मधुपूर्णा ठाकुर को टिकट दिया है। इस कड़ी में टीएमसी ने मनिकतला विधानसभा सीट से पूर्व टीएमसी विधायक साधन पांडे की पत्नी सुप्ति पांडे को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन




ऐसे खाली हुई है विधानसभा सीटें
पश्चिम बंगाल में खाली हुई विधानसभा सीटों की बात करें तो, तीन विधानसभा सीटों से निर्वाचित विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट खाली कर दी थी। इसमें, रायगंज, रानाघाट-दक्षिण और बागदाह विधानसभा सीट शामिल है। जबकि एक विधानसभा सीट से विजयी प्रत्याशी के निधन के कारण सीट खाली हुई है। बता दें कि मनिकतला विधानसभा सीट टीएमसी के वरिष्ठ नेता और मंत्री साधन पांडे के मृत्यु के बाद खाली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में छह विधानसभा सीटें भी होंगी खाली
बता दें कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कई विधायकों ने बिना अपनी सीट खाली किए लोकसभा चुनाव लड़ा है और जीत भी हासिल की है। इन विधानसभा सीटों की बात करें तो मदरीहाट, नैहाटी, तालदांगरा, मेदिनीपुर, सिताई और हरोआ विधानसभा सीटें है। इन छह विधानसभा सीटों में से पांच विधानसभा सीटें नैहाटी, तालदांगरा, मेदिनीपुर, सिताई और हरोआ पर टीएमसी का कब्जा है, जबकि मदरीहाट विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा हैं। जहां से बीजेपी के मनोज तिग्गा विधायक हैं और लोकसभा चुनाव में अलीपुरद्वार लोकसभा सीट से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed