फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC and AAP have already come to power in Goa in their imagination says Sanjay Raut announces fighting 10-15 seats in state news and updates

गोवा: संजय राउत का टीएमसी और आप पर तंज, कहा- दोनों पार्टियां अपने ख्यालों में राज्य में पहले ही बना चुकी हैं सरकार

Sun, 16 Jan 2022 08:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 16 Jan 2022 08:04 PM IST
सार

संजय राउत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है लेकिन सीएम गोवा में डोर टू डोर अभियान चलाने में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
TMC and AAP have already come to power in Goa in their imagination says Sanjay Raut announces fighting 10-15 seats in state news and updates
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों पार्टियां राज्य में पहले ही ख्यालों में सरकार बना चुकी हैं। इसी के साथ राउत ने कहा कि शिवसेना गोवा में 10 से 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 
विज्ञापन


संजय राउत ने इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है लेकिन सीएम गोवा में डोर टू डोर अभियान चलाने में व्यस्त हैं। यह ठीक है कि कोई अपनी पार्टी का प्रसार करना चाहता है, लेकिन देखना होगा कि गोवा में क्या होता है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार गोवा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, एमजीपी और जीएफपी के अलावा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस भी अपनी किस्मत आजमा रही है। गोवा में पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के खाते में एक भी सीट नहीं आई थी, लेकिन इस बार पार्टी पूरी तैयारी के साथ उतरी है। राज्य में 14 फरवरी को मतदान होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed