फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Titkok delete anti china video of youtuber saloni gaur says i tweet about it and only amar ujala cover it

टिकटॉक ने हटाया मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट का वीडियो, सलोनी ने कहा: केवल अमर उजाला ने प्रकाशित की खबर

Mon, 01 Jun 2020 09:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 01 Jun 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Titkok delete anti china video of youtuber saloni gaur says i tweet about it and only amar ujala cover it
अपनी दादी के साथ मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट सलोनी गौड़ - फोटो : Twitter

वीडियो शेयरिंग एप्लीकेशन टिकटॉक ने अपने प्लेटफॉर्म से मशहूर मिमिक्री कलाकार सलोनी गौड़ के चीन पर बनाए गए वीडियो को हटा दिया है। टिकटॉक लगातार चीन की निंदा पर बनाए वीडियो को डिलीट कर रहा है। रविवार को सलोनी ने ट्वीट करके बताया कि उनके वीडियो हटाए जाने की खबर को केवल अमर उजाला ने ही प्रकाशित किया है।

विज्ञापन


कौन हैं सलोनी गौड़


सलोनी गौड़ एक मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट हैं जो अपने वीडियो को जरिए लोगों का मनोरंजन करती हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। वे अलग-अलग किरदारों में दर्शकों के सामने आती हैं लेकिन नजमा आपी के किरदार को लोग बहुत ज्यादा पंसद करते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रकाशित की खबर
सलोनी ने ट्विटर पर अमर उजाला का जिक्र करते हुए लिखा, ‘मेरे वीडियो को हटाने के लिए आपका धन्यवाद टिकटॉक। मैंने इसके बारे में ट्वीट किया था और केवल अमर उजाला ने इसे कवर किया। इस हिंदी अखबार को मेरी दादी रोजाना पढ़ती हैं। अब यदि मैं स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं करती हूं तो वह इससे खुश हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस वीडियो को टिकटॉक ने किया था डिलीट
सलोनी गौड़ ने चीन पर मजाक वाला एक वीडियो बनाया था। वीडियो में उन्होंने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर चुटकी ली थी। इसके अलावा वीडियो में उन्होंने कोरोना वायरस और टिकटॉक को लेकर भी टांग खींची थी। इसी वीडियो को टिकटॉक ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।


कुछ बोलने की स्वतंत्रता नहीं है
सलोनी ने 29 मई को ट्विटर पर लिखा, 'आखिरकार, टिकटॉक ने मेरा पिछला वीडियो अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है, जिसमें मैंने चीन पर एक मजाक किया था।  'जैसा देश, वैसी ऐप'। कुछ बोलने की स्वतंत्रता ही नहीं है।'

वीडियो को लेकर पहले भी चर्चा में रही हैं सलोनी
वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलोनी अपने वीडियो को लेकर चर्चा में आई हैं। इससे पहले उन्होंने सोनिया गांधी पर मजाक करते हुए एक वीडियो बनाया था। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ थ। वे इस वीडियो को लेकर ट्रोल भी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed