फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tipra Motha chairman Pradyot Debbarma reaches out to BJP ally IPFT says Ready to contest on one symbol

Tripura Politics: भाजपा की सहयोगी IPFT के पास पहुंचे प्रद्योत देबबर्मा, कहा- एक सिंबल पर चुनाव लड़ने को तैयार

Sun, 08 Jan 2023 05:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 08 Jan 2023 05:54 PM IST
सार

टिपरा मोथा के अध्यक्ष के आह्वान पर आईपीएफटी के प्रवक्ता अमित देबबर्मा ने  प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व दृष्टिकोण के फायदे और नुकसान पर विचार कर रहा है। हम जल्द से जल्द लोगों को हमारे फैसले से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
Tipra Motha chairman Pradyot Debbarma reaches out to BJP ally IPFT says Ready to contest on one symbol
टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत मानिक्य देबबर्मा - फोटो : Facebook/ Pradyot Manikya Debbarma

विस्तार

इस साल सबसे पहले मेघालय और नागालैंड और उसके बाद त्रिपुरा में राजनीतिक दलों के बीच सियासी लड़ाई होगी। पूर्वोत्तर भारत के इन तीनों राज्यों में से त्रिपुरा की लड़ाई सबसे दिलचस्प है। यहां बीजेपी सत्ता बरकरार रखने की जद्दोजहद से जूझ रही है। वहीं, CPI(M) भी अपने गढ़ को वापस पाने के लिए  पूरी जोर आजमाइश कर रही है। इन सबके बीच, पूर्व शाही परिवार के वंशज प्रद्योत देब बर्मन की अगुवाई वाली 'टिपरा मोथा' खुद को मजबूत बनाने में लगी है। इसी क्रम में टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत देबबर्मा ने भाजपा की सहयोगी आईपीएफटी से संपर्क किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी ''एक चुनाव चिन्ह'' पर विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। प्रद्योत देबबर्मा ने यह भी कहा कि एकजुट होने का यह सही समय है और लोग यही चाहते हैं।

विज्ञापन


देबबर्मा में शनिवार को एक फेसबुक लाइव में आईपीएफटी के साथ आने के लिए अपनी हामी भरी है। उन्होंने कहा कि मैं एक सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि एनसी देबबर्मा (आईपीएफटी अध्यक्ष) अब हमारे साथ नहीं हैं। हमारी मांग एक ही है। आगे आइए, 'थंसा' (एकता) के लिए एक साथ आवाज उठाएं। उन्होंने आगे कहा कि यह एकजुट होने का सही समय है और राज्य की गरीब जनता एकता चाहती है। अगर नेता लोगों का दिल तोड़ते हैं, तो भगवान हमें माफ नहीं करेगा।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि 'टिपरा मोथा' के अध्यक्ष ने एकता का यह आह्वान तब किया है जब हाल ही में आईपीएफटी के अध्यक्ष एनसी देबबर्मा की मृत्यु हुई है। नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिपरा मोथा के अध्यक्ष के इस आह्वान पर आईपीएफटी के प्रवक्ता अमित देबबर्मा ने  प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व दृष्टिकोण के फायदे और नुकसान पर विचार कर रहा है। हम जल्द से जल्द लोगों को हमारे फैसले से अवगत कराएंगे। बता दें कि बीते साल भी टिपरा मोथा इस तरह के एक और प्रस्ताव के साथ IPFT के पास पहुंचीं थी, लेकिन एनसी देबबर्मा ने इसे खारिज कर दिया था। 


गौरतलब है कि प्रद्योत देबबर्मा त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के वंशज हैं। उन्होंने 2019 में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने के बाद फरवरी 2021 में टिपरा मोथा का गठन किया था। गठन के कुछ महीनों के भीतर ही टिपरा मोथा ने बीजेपी और आईपीएफटी को हराकर त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) चुनाव जीता था। यह परिषद राज्य के दो-तिहाई भौगोलिक क्षेत्र का प्रशासन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed