{"_id":"66b0d03c00569e5b4302a83a","slug":"time-yet-to-come-to-make-udhayanidhi-deputy-chief-minister-hints-chief-minister-mk-stalin-news-in-hindi-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'अभी समय नहीं हुआ', द्रमुक के अंदर उदयनिधि को डिप्टी CM बनाने की मांग पर स्टालिन ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'अभी समय नहीं हुआ', द्रमुक के अंदर उदयनिधि को डिप्टी CM बनाने की मांग पर स्टालिन ने दी प्रतिक्रिया
Mon, 05 Aug 2024 06:45 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:45 PM IST
सार
उदयनिधि वर्तमान समय में खेल और युवा कल्याण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वह चेन्नई मेट्रो रेल चरण-2 जैसी प्रमुख परियोजनाओं के कार्यान्वयन का निरीक्षण और समीक्षा करते हैं। कैबिनेट फेरबदल की संभावनाओं पर सीएम स्टालिन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : ANI
विस्तार
द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया की पार्टी के अंदर उदयनिधि को डिप्टी सीएम बनने की मांग तेज हो गई है लेकिन इसके लिए अभी समय बाकी है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की पार्टी में उदयनिधि को डिप्टी सीएम बनने की मांग तेज है, लेकिन इसके लिए अभी सही समय नहीं आया है। हालांकि, सीएम ने यह संकेत दे दिया कि उदयनिधि को अभी डिप्टी सीएम बनाने का समय नहीं हुआ है।
उदयनिधि वर्तमान समय में खेल और युवा कल्याण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वह चेन्नई मेट्रो रेल चरण-2 जैसी प्रमुख परियोजनाओं के कार्यान्वयन का निरीक्षण और समीक्षा करते हैं। कैबिनेट फेरबदल की संभावनाओं पर सीएम स्टालिन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 355.23 करोड़ रुपये की चल रही परियोजनाओं क निरीक्षण किया। स्टालिन ने 8.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित स्कूल भवनों, अतिरिक्त कक्षाओं और 10 लाइट टावरों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई प्राइमरी स्कूल की आधारशिला भी रखी।