{"_id":"573c00134f1c1b266dac7660","slug":"tim-cook-reached-to-india-and-visits-siddhivinayak-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पहुंचे एप्पल के सीईओ टिम कुक, सिद्धिविनायक मंदिर भी गए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत पहुंचे एप्पल के सीईओ टिम कुक, सिद्धिविनायक मंदिर भी गए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
टिम कुक पहुंचे भारत
- फोटो : indianexpress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत के दौरे पर आ चुके हैं। उन्होंने मुंबई के प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
मंदिर में टिम कुक के साथ एप्पल कंपनी के इंडिया हेड संजय कॉल भी थे। वहां पर उन्होंने रिलायंस इडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से भी बात की।
विज्ञापन
एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत में टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री और कुछ अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे। यह भी खबर है कि शनिवार को टिम कुक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसी सप्ताह वह हैदराबाद, बंगलुरु और दिल्ली की यात्रा करेंगे। हालांकि, एप्पल की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि टिम कुक कब कहां जाएंगे।