फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Till 4 august the moon will be visible during the day

4 अगस्त तक दिन में भी देख सकेंगे चांद, जानिए महिलाओं पर क्या होंगे इसके दुष्प्रभाव

Thu, 02 Aug 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Till 4 august the moon will be visible during the day

इस हफ्ते 4 अगस्त तक चांद को दिन में भी देख सकेंगे। इसका कारण है 27 जुलाई को दिखे पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद अब चांद अपने ढलते हुए चरण में है। इसकी वजह से 4 अगस्त तक लोग सूर्योदय के कुछ घंटे बाद तक चंद्रमा को देख सकेंगे। यह प्रक्रिया इस हफ्ते की शुरुआत से ही शुरू हो गई है।

विज्ञापन


Earthsky.org के मुताबिक, चंद्रमा अपने ढलते हुए चरण से गुजर रहा है, क्योंकि यह अपनी कक्षा में पृथ्वी के और करीब हो रहा है। चूंकि पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ गए थे, लेकिन अब वो फिर से अपनी-अपनी दिशाओं में हो गए हैं। इसके कारण चंद्रमा के उदय होने और अस्त होने के समय में बदलाव आ गया है और इसी के कारण चंद्रमा अब दिन में भी दिखाई देगा। इस चरण में चंद्रमा रात में देर से निकलता है और सुबह में देर से अस्त भी होता है। 
विज्ञापन


भारत में लोग चंद्रमा को रात के 11 बजे के बाद उगते हुए देख सकते हैं, जबकि 4 अगस्त तक चंद्रमा के सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच डूबने की संभावना है। ऐसे में इन दिनों सूर्योदय के समय चंद्रमा को पृथ्वी के पश्चिम में देख सकते हैं। इसे साफ नीले आसमान में ज्यादा आसानी से देख सकते हैं, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का आधे से ज्यादा भाग दिख जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चरण में चंद्रमा को 'बच्चों का चांद' भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस चरण में चंद्रमा को बच्चे भी आसानी से देख सकते हैं। हालांकि इसे देखने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। इसे महिलाएं, बच्चे और बुढ़े हर कोई देख सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed