फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tihar jail officials Grant adequate meeting time to Unitech MD Sanjay Chandra

यूनिटेक एमडी संजय चंद्रा को मुलाकात का पूरा समय दें जेलर: सुप्रीम कोर्ट

Tue, 21 Nov 2017 02:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Nov 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
Tihar jail officials Grant adequate meeting time to Unitech MD Sanjay Chandra
यूनिटेक, एमडी संजय चंद्रा

सुप्रीम कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह यूनिटेक लि. के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा को मुलाकात का पर्याप्त समय दें, ताकि वह संभावित खरीदारों से सौदा पक्का कर सकें।

विज्ञापन


संजय चंद्रा संकट में घिरे रियल एस्टेट कंपनी के मुखिया हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उन्हें फ्लैट खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए दिसंबर तक 750 करोड़ रुपये जमा करवाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


पढ़ें- यूनिटेक के प्रमोटर से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बाहर आना है तो जमा कराएं निश्चित राशि
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने चंद्रा के वकील रंजीत कुमार ने कहा कि पैसे के इंतजाम और संभावित खरीदार से सौदा पक्का करने के लिए 30 मिनट मुलाकात का समय चाहिए।

 शीर्ष अदालत ने 30 अक्तूबर को कहा था कि जेल में बंद कारोबारी को तभी जमानत मिलेगी, जब वह दिसंबर तक रजिस्ट्री में पैसे जमा करा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed