{"_id":"625a5572ddeb550aec54fe0d","slug":"tifr-to-staff-do-not-post-any-anti-government-content-on-social-media-tell-kin-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: 'सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट से बचें, परिवार को भी दूर रखें' टाटा इंस्टीट्यूट ने अपने कर्मचारियों को दी सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: 'सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट से बचें, परिवार को भी दूर रखें' टाटा इंस्टीट्यूट ने अपने कर्मचारियों को दी सलाह
Sat, 16 Apr 2022 12:32 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:32 PM IST
सार
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) ने कहा है कि संस्थान के कर्चमारियों से अनुरोध है कि वे संस्थान से संबंधित या किसी सरकारी संपत्ति से संबंधित किसी भी फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचें।
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश के प्रमुख शोध संस्थानों में से एक, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) ने अपने कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट करने से परहेज करने की सलाह दी है। इतना ही नहीं संस्थान ने कहा है कि यह उनके परिवारों पर भी लागू होगा। 13 अप्रैल को जारी किए गए सर्कुलर में यह सलाह दी गई है।
विज्ञापन
संस्थान ने जारी किया सर्कुलर
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि संस्थान के स्टाफ सदस्यों से अनुरोध है कि वे संस्थान, फील्ड स्टेशनों, आवासीय संपत्ति या किसी अन्य सरकारी संपत्ति से संबंधित किसी भी फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचें। स्टाफ सदस्यों को आगे सूचित किया जाता है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी सरकार विरोधी सामग्री को अपलोड करने से बचें। परिवार के सदस्यों को भी इसके बारे में अवगत कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन