{"_id":"625c9c35b465216af657a508","slug":"tickets-will-no-longer-be-put-on-dussehra-holi-women-day-in-historical-monuments","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: ऐतिहासिक स्मारकों में अब दशहरा, होली, महिला दिवस पर नहीं लगेगी टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: ऐतिहासिक स्मारकों में अब दशहरा, होली, महिला दिवस पर नहीं लगेगी टिकट
Mon, 18 Apr 2022 04:31 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:31 AM IST
सार
सरकार ने 31मार्च 2023 तक इन ऐतिहासिक स्थलों में जाने के लिए 21 मौकों पर टिकट न लेने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
झांसी का किला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय महत्व के प्राचीन व ऐतिहासिक स्मारक और पुरातत्व स्थलों पर अब दशहरा, होली, महिला दिवस, मकर संक्त्रस?ंति समेत 21 खास मौकों पर टिकट नहीं लगेगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने आम लोगों खासकर युवाओं को भारतीय ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने के मकसद से यह फैसला लिया है। सरकार ने 31मार्च 2023 तक इन ऐतिहासिक स्थलों में जाने के लिए 21 मौकों पर टिकट न लेने का आदेश जारी किया है। इसकी जानकारी सभी राज्यों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भेज दी गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इन 21 खास मौकों पर किसी प्रकार की टिकट इन ऐतिहासिक स्मारकों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीनस्थल स्थलों पर नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
इसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, वर्ल्ड हेरिटेज डे, वर्ल्ड हेरिटेज वीक सेलीब्रेशन, होली, दशहरा, गणेश उत्सव,शिवजयंति, मकर संक्त्रसति मेला, सांची उत्सव, अक्षय नवमी व उदयगिरी परिक्त्रस्मा फेस्टिवल, राजरानी म्यूजिक फेस्टिवल,सांब दशमी मेला,माघ सप्तमी मेला, महाशिवरात्रि ( झांसी, बांदा ), कार्तिंक पूर्णिमा मेला, आगरा का शाहजहां उर्स उत्सव, कैलाश मेला आगरा, मुक्तेश्वर डांस फेस्टिवल भुवनेश्वर आदि शामिल हैं।