फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ticket price of tajmahal for foreigners increased

ताज महल समेत सभी स्मारकों का दीदार करना आज से हुआ महंगा

Fri, 01 Apr 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 01 Apr 2016 04:31 AM IST
विज्ञापन
ticket price of tajmahal for foreigners increased
ताजमहल अवलोकन के दौरान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शुक्रवार से देश भर के स्मारक महंगे हो जाएंगे। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी जैसे वर्ल्ड हेरिटेज मान्यूमेंट भारतीय पर्यटकों के लिए तीन गुना और विदेशी सैलानियों के लिए दो गुना महंगे किए गए हैं।

विज्ञापन


एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने गुरुवार को स्मारकों के प्रवेश टिकट दर में बढ़ोतरी किए जाने का गजट जारी कर दिया। इनमें शूटिंग करने की फीस में भी भारी भरकम इजाफा किया है। आज से एक लाख रुपये प्रतिदिन की शूटिंग फीस स्मारकों पर वसूली जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही एएसआई ने टिकट की नई दरें घोषित कर दीं। अभी तक दो श्रेणियों में ही टिकट दरें थीं, लेकिन पहली बार तीन श्रेणियां बनाईं हैं। वर्ल्ड हेरिटेज मान्यूमेंट पर भारतीय पर्यटकों को 10 रुपये की जगह 30 रुपये और विदेशी पर्यटकों से 250 की जगह 500 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बी श्रेणी के स्मारकों पर भारतीयों को पांच रुपये की जगह 15 रुपये और विदेशियों को 100 रुपये की जगह 200 रुपये में टिकट खरीदना होगा। विदेशियों के लिए एक और नई श्रेणी बनाई गई है। उन्हें 750 रुपये का टिकट वर्ल्ड हेरिटेज मान्यूमेंट पर और 300 रुपये का टिकट बी श्रेणी के स्मारकों पर खरीदने की सहूलियत होगी।

हर स्मारक पर विदेशी पर्यटकों के लिए अलग से कतार लगाई जाएगी और समय-समय पर एएसआई 750 रुपये की श्रेणी में कई तरह की सुविधाएं देती रहेगी। यह सुविधाएं क्या होंगी, अभी संस्कृति मंत्रालय ने इन्हें जारी नहीं किया है।

ताज पर शुक्रवार से लागू होंगी नई दरें

ticket price of tajmahal for foreigners increased
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

देश भर में शुक्रवार से स्मारकों पर बढ़ी हुई प्रवेश दरें लागू हो जाएंगी, लेकिन ताजमहल पर यह शनिवार से लागू होगा। शुक्रवार को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहता है। ऑनलाइन टिकट सिस्टम में शुक्रवार को यह बदलाव किया जाएगा।

ताज पर टिकट की ये दरें

पर्यटक    एएसआई    एडीए    कुल दर
भारतीय    30    10    40
विदेशी    500    500    1000
विदेशी स्पेशल    500    750    1250
सार्क    30    10    40
  
ये हैं सार्क और बिम्सटेक देश

सार्क देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और बिम्सटेक देशों में बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड तथा भारत के प्रवासी नागरिकों को भारतीय पर्यटकों की तरह ही 30 रुपये का टिकट स्मारकों में प्रवेश के लिए खरीदना होगा।

आज से ये होगी शूटिंग फीस

स्मारक                   फीस                 रिफंड
- वर्ल्ड हेरिटेज मान्यूमेंट    एक लाख रुपये प्रतिदिन    50 हजार जमानत राशि
- बी केटेगरी मान्यूमेंट    50 हजार रुपये प्रतिदिन    10 हजार जमानत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed