फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ticket brokers will tracked by face detector

टिकट दलालों को पकड़ लेगा फेस डिटेक्टर

Thu, 28 Jul 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इलाहबाद
ब्यूरो अमर उजाला, इलाहबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ticket brokers will tracked by face detector
होली पर रेलवे की खास तैयारी

तमाम नियम कानूनों में बदलाव के बावजूद टिकट दलालों पर अंकुश न लग पाने की शिकायतें दूर करने के लिए रेलवे नया कदम उठाने जा रहा है। रेलवे अपने रिजर्वेशन काउंटरों पर फेस डिटेक्टर मशीनें लगाएगा। रेलवे बोर्ड स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इससे यह फायदा होगा कि  आरक्षण काउंटर पर टिकट बनवाने वाले व्यक्ति की फोटो तुरंत खींच ली जाएगी।

विज्ञापन


यदि दूसरी बार भी ठीक वही व्यक्ति आरक्षण काउंटर पर टिकट बनवाने पहुंचेगा तो मशीन उसका चेहरा पहचान कर बता देगी कि वह दूसरी बार टिकट बनवाने के लिए आया है। एक महीने में आरक्षण काउंटर पर यदि वही व्यक्ति टिकट बनवाने छह बार से ज्यादा आया तो उससे आरपीएफ पूछताछ कर सकेगी। 
विज्ञापन


जांच में टिकट दलाली की बात सामने आने पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। टिकट दलालों की धरपकड़ के लिए रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल रेलवे से उनके अरक्षण काउंटर्स की संख्या पूछी थी। पूछा गया कि दलालों की सक्रियता कहां रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बोर्ड की मंशा है कि उन आरक्षण काउंटर्स पर फेस डिटेक्टर मशीनें लगाई जाएं जहां दलालों की सक्रियता ज्यादा रहती है। मशीन की खासियत होगी कि यदि कोई व्यक्ति टिकट काउंटर पर सीमा से अधिक बार पहुंचा तो बुकिंग क्लर्क के पास लगे फेस डिटेक्टर में उसका डाटा सामने आ जाएगा।


यह भी मालूम पड़ जाएगा कि  संबंधित व्यक्ति ने पिछली बार टिकट कब और कहां के लिए बुक कराई थी। बताया जा रहा है कि यह मशीन उन काउंटर्स पर लगेगी जहां से तत्काल के टिकट बुक होते हैं। ‘फेस डिटेक्टर मशीन लगाने की तैयारी रेलवे बोर्ड स्तर पर चल रही है। बोर्ड से निर्देश मिलते ही एनसीआर के प्रमुख रिजर्वेशन काउंटर्स पर भी इसे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed