फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thunderstorm and Monsoon in north east india 

सावधान! कल फिर आएगा आंधी-तूफान, अगले 5-6 दिन में फिर सक्रिय होगा मानसून

Sun, 17 Jun 2018 09:29 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jun 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm and Monsoon in north east india 

समय से पहले पहुंचकर बहुत सक्रिय दिखाई देने के बाद पिछले तीन दिन से कमजोर पड़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 5-6 दिन में फिर से सक्रिय हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युजंय मोहपात्रा ने बताया कि मानसून 15 जून तक बेहद सक्रिय था, लेकिन शुरुआती गति के बाद थोड़ा शांत हो जाना मानसून में सामान्य बात है। हालांकि 23-24 जून से ओडिशा और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाएगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और दक्षिणी पेनिनसुला के कुछ हिस्सों में 26 जून से अच्छी बारिश होगी।

विज्ञापन


उधर, मानसून उत्तरी छोर में मुंबई, ठाणे, अहमदनगर, बुल्धाना, अमरावती, गोंदिया, कटक, मिदनापुर आदि से होकर लगातार आगे बढ़ रहा है, इससे उत्तर भारतीय राज्यों यानी पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में समय पर पहुंच जाने के आसार बन गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सामान्य से करीब 3 दिन पहले 29 जून को पहुंच गया था और वहां अब तक भारी बारिश के कारण करीब 45 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून के शुरुआती प्रभाव से हुई भारी बारिश के कारण करीब 7 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं, जबकि 20 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। इस बार 15 जून तक सामान्य औसत से करीब 8 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से उत्तर भारत में फिर धूल भरी आंधियां

Thunderstorm and Monsoon in north east india 

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से उत्तर भारत में जहां पंजाब के कुछ हिस्सों में तूफान आने की संभावना है, वहीं दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ आदि में धूल भरी आंधियों के साथ बिजली गिरने की संभावना बन रही है। 

असम में बाढ़ से 5 और मरे, कुल 12 हुई संख्या

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर है। पिछले 24 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में 5 और आदमियों की मौत हो गई। इससे असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। प्रदेश में 6 जिलों के करीब 4.48 लाख लोग अब भी जलभराव के कारण बेघर हैं। 

प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव करीमगंज और हैलीकांदी जिलों में हुआ है। करीमगंज में 2.15 लाख और हैलीकांदी में 1.93 लाख लोग बेघर हो गए हैं। रीब  673 गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed