फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thunderstorm accompanied with strong winds and heavy rain likely to occur in Mumbai says IMD

मुंबई में आज फिर हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Wed, 31 Jul 2019 10:53 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 31 Jul 2019 10:53 AM IST
सार

  • मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
  • ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अगले 4 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना।
  • शुक्रवार को शुरू हुई बारिश का असर अभी तक खत्म नहीं हुआ है।
  • ठाणे के लगातार हो रही बारिश से दो लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Thunderstorm accompanied with strong winds and heavy rain likely to occur in Mumbai says IMD
बारिश ने कुछ ऐसे कर दिए मुंबई के हालात - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे हो सकती है। ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अगले 4 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

 

बता दें यहां बीते शुक्रवार को शुरू हुई बारिश का असर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। मुंबई और इसके उपनगर ठाणे, पालघर और पुणे में एक जून से 24 जुलाई के बीच औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बीते शुक्रवार और शनिवार को पड़ोसी जिले ठाणे में भारी बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में दो की मौत

ठाणे के लगातार हो रही बारिश से दो लोगों की मौत हो गई है। यहां बारिश के चलते एक मकान की दीवार ढह गई, जिसमें ये लोग दब गए। इस हादसे में एक महिला भी बुरी तरह घायल हो गई है। हादसे में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने 19 लोगों का रेस्क्यू किया था।

महालक्ष्मी एक्सप्रेस भी हुई प्रभावित

इससे पहले भारी बारिश के कारण बदलापुर और वांगणी के बीच ट्रैक पर जलभराव के कारण मुंबई-कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रैक पर ही फंस गई थी। जिसके बाद एनडीआरएफ, नौसेना ने बचाव अभियान चलाते हुए करीब 1000 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed