फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   through yuva kranti yatra and chaupal youth congress will attack modi government

युवा क्रांति यात्रा और चौपाल के जरिए मोदी सरकार को घेरेगी युवा कांग्रेस, राहुल से मिली मंजूरी

Sun, 09 Dec 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
through yuva kranti yatra and chaupal youth congress will attack modi government
केशव चंद यादव-राहुल गांधी - फोटो : Facebook

लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर लामबंद करने के मकसद से कांग्रेस की युवा इकाई कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक ‘युवा क्रांति यात्रा’ निकालने और देश के विभिन्न हिस्सों में नौजवानों की ‘चौपाल’ लगाने की तैयारी में है। ‘भारतीय युवा कांग्रेस’ के इन कार्यक्रमों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव के मुताबिक, ‘युवा क्रांति यात्रा’ 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से आरंभ होगी और कश्मीर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी जहां 30 जनवरी को एक जनसभा के रूप में इसका समापन होगा। इस जनसभा के लिए युवा कांग्रेस राहुल गांधी को भी आमंत्रित कर रही है।
विज्ञापन


यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘नरेंद्र मोदी सरकार की नौजवान विरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी एवं गरीब विरोधी नीतियों एवं कदमों के खिलाफ युवाओं को बड़े पैमाने पर जागृत करना है। इस यात्रा के माध्यम से हम देश के हर हिस्से तक पहुंचना चाहते हैं। इसके अलावा हम जगह-जगह चौपाल लगाएंगे जहां युवाओं से संवाद किया जाएगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने इन कार्यक्रमों को मंजूरी दी है। 30 जनवरी को हम दिल्ली में एक बड़ी जनसभा करेंगे जिसमें राहुल गांधी को आमंत्रित किया जाएगा।’ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, ‘यात्रा के दौरान हम विभिन्न स्थानों पर सभाएं करेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। उन्हें मोदी सरकार की वादाखिलाफी और सच्चाई बताएंगे। चौपाल के कार्यक्रमों में हम युवाओं से संवाद करके उनके मुद्दों को समझने का प्रयास करेंगे।’ 

यादव ने कहा, ‘युवा क्रांति यात्रा के दौरान हम सभी वर्गों के नौजवानों को अपने साथ जोड़ने भी कोशिश करेंगे क्योंकि इस सरकार में नफरत के जरिए युवाओं को बांटा गया है। युवाओं को एकजुट करना और उन तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य हमने रखा है।’ 


उन्होंने दावा किया, ‘आज देश में किसान के बाद युवा सबसे ज्यादा परेशान है क्योंकि उसके पास रोजगार नहीं है और बहुत सारे लोगों के रोजगार छिन गए हैं। युवाओं का आक्रोश आपको 11 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में जरूर दिखेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed