फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thrissur man held after body found charred over unnatural molestation dispute, Hindi News

Kerala: शराब की दुकान पर दोस्ती, घर पर अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश; इनकार पर आरोपी ने की शख्स की हत्या

Mon, 06 Oct 2025 02:01 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 06 Oct 2025 02:01 PM IST
सार

Kerala Crime: केरल के त्रिशूर में किराए के एक कमरे से अधजला शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो पहले भी इस तरह के आपराधिक वारदातों में शामिल था और जेल से कुछ महीने पहले ही छूट कर आया था। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Thrissur man held after body found charred over unnatural molestation dispute, Hindi News
गिरफ्तारी (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

त्रिशूर पुलिस ने सोमवार को जिले के चौवन्नूर में एक किराए के कमरे में आधा जला हुआ शव मिलने के सिलसिले में 61 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी, चौवन्नूर निवासी सनी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह 2003 और 2005 में हुई दो हत्याओं के मामलों में शामिल था। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि हत्या अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। रविवार शाम को स्थानीय लोगों ने उस किराए के कमरे से धुआं निकलते देखा जहां सनी रहता था। कुन्नमकुलम पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आधा जला हुआ शव मिला। फरार हुए सनी को उसी रात त्रिशूर सक्थन बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस गवई पर वकील ने जूता उछालने की कोशिश की, CJI बोले- ऐसी घटनाओं से फर्क नहीं पड़ता
विज्ञापन


शराब की दुकान पर दोनों की हुई थी दोस्ती
मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सनी ने दावा किया कि वह मृतक के बारे में ज्यादा नहीं जानता। उसने एक शराब की दुकान पर उससे दोस्ती की और रविवार को उसे अपने कमरे में ले आया।' पुलिस के अनुसार, सनी ने मृतक को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विवाद के बाद, उसने पीड़ित पर हमला कर दिया, जिसके घायल होने से उसकी मौत होने का संदेह है। इसके बाद सनी ने कथित तौर पर ज्वलनशील तरल पदार्थ से कमरे में आग लगा दी। अधिकारी ने कहा, 'हमें सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें सनी और मृतक रविवार को साथ दिखाई दे रहे हैं। उसने पीड़िता को साथ में शराब पीने के बहाने अपने कमरे में बुलाया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पहले कर चुका है इस तरह की वारदातें
पुलिस ने बताया कि सनी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसका इतिहास हिंसक है। अधिकारियों ने कहा, '2003 में, वह एक रिश्तेदार की हत्या में शामिल था। 2005 में, उसने अप्राकृतिक यौन संबंध के कारण वर्तमान मामले जैसी ही एक हत्या की थी। उसे एक मामले में दोषी ठहराया गया था और कुछ साल पहले जेल से रिहा किया गया था।' सनी हाल ही में त्रिशूर की एक दुकान में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें - West Bengal: जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, अमित मालवीय ने टीएमसी पर लगाया आरोप

मृतक की अभी तक नहीं हो सकी है पहचान
कुन्नमकुलम पुलिस, जिसने शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, ने कहा कि उन्होंने हत्या का मामला जोड़कर आरोपों में बदलाव किया है और सनी को आरोपी बनाया है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है। जांच के तहत सभी पुलिस थानों को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed