{"_id":"5bb61779867a5528c55fc677","slug":"three-prisoners-create-dramatic-bid-to-escape-from-police-custody-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत परिसर से नाटकीय ढंग से फरार हुए तीन कैदी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अदालत परिसर से नाटकीय ढंग से फरार हुए तीन कैदी, एक गिरफ्तार
एजेंसी, कोलकाता
Updated Thu, 04 Oct 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंटाई उपसंभागीय अदालत परिसर में हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में तीन विचाराधीन कैदी अपने सहयोगियों की मदद से फरार हो गए। फरार हुए तीन विचाराधीन कैदियों में से एक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्ष वी सोलोमन नेसाकुमार ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि तीनों में से एक कर्ण बेरा को कोंटाई इलाके के पास एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने शेख मुन्ना और सुर्जित गुरिया को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना दोपहर 12 बजे के आसपास हुई जब डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत ले जाया जा रहा था। एसपी ने कहा, "उनके साथी अदालत परिसर में मौजूद थे। विचाराधीन कैदियों को देखने के बाद ही वे दो मोटरसाइकिल पर आए और बम फेंकने शुरू कर दिए और हवा में गोलियां भी चलाईं। उन्होंने पहले उन्हें मोटाइसाइकिल पर भगा ले जाने की कोशिश लेकिन ऐसा कर नहीं पाए क्योंकि बाइक में कुछ खराबी आ गई थी।"
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट रश्मि कमल ने बताया कि कैदियों द्वारा जीआरओ को गोली मारे जाने की कोई खबर नहीं है। शुरुआती खबरों में कहा गया था कि जनरल रजिस्ट्रार अधिकारी (जीआरओ) के विरोध करने पर उन्हें करीब से दो गोलियां मारी गई थी। बदमाशों ने उन स्थानीय लोगों पर भी गोलियां चलाईं जिन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की।
एसपी ने कहा, "दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। हमने स्थानीय पुलिस थानों को जानकारी दे दी है तथा शहर और जिले के प्रवेश और निकास 'नाकों' पर पुलिस बड़ा दी है। हमें उम्मीद हैं कि वे जल्द पकड़े जाएंगे।"