फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three police officers suspended after duty negligence in Kalaburagi Nelogi illegal sand case

Karnataka: खनन माफिया के हाथों कांस्टेबल की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 18 Jun 2023 03:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 03:02 AM IST
सार

कांस्टेबल मयूरा चौहान की हत्या के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी और ट्रैक्टर मालिक साईबन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस जेवरगी तालुक के मंडेवाल में मुख्य आरोपी साईबन्ना को गिरफ्तार करने गई थी।

विज्ञापन
Three police officers suspended after duty negligence in Kalaburagi Nelogi illegal sand case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कलबुर्गी के नेलोगी अवैध रेत मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। नेलोगी पुलिस स्टेशन में तैनात एक कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला 
कांस्टेबल मयूरा चौहान की हत्या के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी और ट्रैक्टर मालिक साईबन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस जेवरगी तालुक के मंडेवाल में मुख्य आरोपी साईबन्ना को गिरफ्तार करने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने सब इंस्पेक्टर यादरामी बसवराज पर चाकू से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल ने आत्मरक्षा के लिए उसके दाहिने पैर में गोली मार दी। यादरामी बसवराज को चोटें आईं। आरोपी साईबन्ना के पैर में गोली लगने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मुख्य आरोपी साईबन्ना के भाई सिद्दाना को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। कलबुर्गी की एसपी ईशा पंत ने अस्पताल में पहुंचे और घायल से मिले। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो रौंदा
नारायणपुर में नेलोगी पुलिस स्टेशन का एक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पुलिसकर्मी को आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मी ने उस ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मी को ही रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। घटना में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed