{"_id":"6331b1cddbab750bed369ddb","slug":"three-people-were-killed-and-two-others-critically-injured-on-collision-between-car-and-truck-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: पिता के शव लाते समय प्रोफेसर का उजड़ा परिवार, सड़क हादसे में मां, दोस्त की भी जान गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: पिता के शव लाते समय प्रोफेसर का उजड़ा परिवार, सड़क हादसे में मां, दोस्त की भी जान गई
Mon, 26 Sep 2022 07:40 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 07:40 PM IST
सार
अलीपुरद्वार जिले में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अलीपुरद्वार जिले में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पिता का शव लेकर घर लौट रहे एक प्रोफेसर की भी मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय (एनबीयू) में भूगोल के प्रोफेसर सूर्य पद पॉल अपने पिता के शव के साथ अलीपुद्वार के कामाख्यागुड़ी घर लौट रहे थे। कार में पॉल अपनी मां मिनाती, पत्नी पूर्णिमा, पांच साल की बेटी अदिति और उनका दोस्त देबाशीष साहा सवार थे। ये सभी कार से एक एम्बुलेंस का पीछा कर रहे थे। यह एम्बुलेंस पॉल के पिता के शव को सिलीगुड़ी से कामाख्यागुड़ी ले जा रही थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कालचीनी ब्लॉक में राष्ट्रीय राजमार्ग-31सी पर उस समय हुई जब एक ट्रक पॉल की कार से टकरा गया।
हादसे के बाद मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए सभी लोगों को उपचार के लिए अलीपुरद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने पॉल, उसकी मां और उसके दोस्त को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रोफसर की पत्नी और बेटी की हालत को गंभीर देखते हुए कूचबिहार जिले के एक निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया है लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।