फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three people have been teasing with political activists in Autorickshaw

ऑटो में राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ तीन लोगों ने की छेड़छाड़, आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 14 Aug 2018 03:54 PM IST
भाषा, ठाणे
भाषा, ठाणे Updated Tue, 14 Aug 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
three people have been teasing with political activists in Autorickshaw

महाराष्ट्र के ठाणे में ऑटोरिक्शा में सफर कर रही एक राजनीतिक दल की 29 वर्षीय कार्यकर्ता के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ और मार-पीट की। ठाणे पुलिस के प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया कि कार्यकर्ता की साथी और ऑटोरिक्शा चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन लोगों के साथ भी मार-पीट की।

विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता कल तड़के कल्याण शहर में अपने साथी के साथ लौट रही थी। तीन लोगों ने वाहन को रोकने और उसमें सवार होने का प्रयास किया। जब महिला ने उन लोगों को कहा कि यह शेयर ऑटोरिक्शा नहीं है तो वे वाहन के सामने खड़े हो गये और उसे जाने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद व्यक्तियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे ऑटोरिक्शा से निकाल लिया और थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


नारकर ने बताया कि जब उसकी साथी और ऑटोरिक्शा चालक उसे बचाने के लिए आया तो उन्होंने उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता ने कल शाम कल्याण स्थित कोलसेवाडी थाना में एक शिकायत दर्ज कराया। नारकर ने बताया कि तीन लोगों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़), 341 (गलत तरीके से रोकने), 323 (चोट पहुंचाने) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गर्ग ने बताया कि पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed