{"_id":"62b43a50cd095302836cdef1","slug":"three-people-dead-after-a-fire-broke-out-at-firecrackers-production-unit-cuddalore-district-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamilnadu: पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से तीन लोगों की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamilnadu: पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से तीन लोगों की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती
Thu, 23 Jun 2022 09:21 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:21 PM IST
सार
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एम पुथुर गांव में पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से तीन की मौत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एम पुथुर गांव में पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं। घटनास्थल यहां से करीब 174 किलोमीटर दूर है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को नेल्लीकुप्पम गांव के वसंता का अच्छा इलाज कराने का निर्देश दिया, जो दुर्घटना में घायल हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पटाखा बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में पेरियाकाराइकाडु गांव की चित्रा (35), नेल्लीकुप्पम गांव की अंबिका (50) और मूलक्कुप्पम गांव के साथियाराज (34) की मौत से दुखी हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने कुडलूर के सरकारी अस्पताल में नेल्लीकुप्पम गांव की वसंता का विशेष उपचार करने का आदेश दिया है, जो इस दुर्घटना में घायल हो गई है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में चौबीस घंटों के भीतर पटाखा फैक्ट्री या दुकान में आग लगने की यह दूसरी घटना है। बुधवार को दिंडीगुल जिले में एक पटाखा दुकान में आग लग गई थी। हादसा जिला कलक्टर कार्यालय के सामने चेन्नामनायकनपट्टी के अरुणाचलम नगर स्थित अर्जुन फायरक्रैकर्स नामक पटाखा दुकान में हुआ था। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई। साथ ही व्यापारी का लाखों रुपये का नुकसान हो गया था।Tamil Nadu | 3 people dead while 2 at a hospital after a fire broke out at the firecrackers production unit in M Puthur village in Cuddalore district: Police Officials pic.twitter.com/mvRKe02TqI
— ANI (@ANI) June 23, 2022विज्ञापन