फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three militants arrested in Manipur, weapons recovered; security forces' search operation continues

Manipur: मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद; सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी

Fri, 11 Jul 2025 09:00 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 09:00 AM IST
विज्ञापन
Three militants arrested in Manipur, weapons recovered; security forces' search operation continues
मणिपुर (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI
मणिपुर में सक्रिय उग्रवादी संगठनों के खिलाफ जारी तलाशी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने राज्य के तीन जिलों से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गुरुवार को काकचिंग जिले के उमाथेल बाजार इलाके से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक यावोल कन्ना लूप के एक सक्रिय सदस्य को पकड़ा है। इससे पहले, बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के मयांग इंफाल थाना क्षेत्र के ममांग लेइकाई से इसी संगठन के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए इस सदस्य पर थौबल, काकचिंग और इंफाल पश्चिम जिलों में जबरन वसूली, अपहरण और नए कैडरों की भर्ती जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम की एक पिस्तौल और गोला-बारूद भी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक के एक सक्रिय सदस्य को गुरुवार को बिष्णुपुर जिले के फोगाकचाओ-इखाई अवांग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी आदिवासी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं।


राज्य की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने 13 फरवरी 2024 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया, हालांकि उनका कार्यकाल वर्ष 2027 तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed