फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three leaders of PFI-CFI caught by Assam Police, were deaf since 2022

Assam: पीएफआई-सीएफआई के तीन नेताओं को असम पुलिस ने पकड़ा, 2022 से फरार थे आरोपी

Sat, 08 Apr 2023 10:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 08 Apr 2023 10:37 PM IST
सार

एसपी सिन्हा ने कहा कि सीएफआई राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जाहिदुल इस्लाम, पीएफआई असम सचिव जाकिर हुसैन और राज्य अध्यक्ष अबू समा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि उनके पास से 1.5 लाख रुपए नकद सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Three leaders of PFI-CFI caught by Assam Police, were deaf since 2022
असम पुलिस - फोटो : Twitter

विस्तार

असम पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के तीन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को  पुलिस अधीक्षक अमिताभ सिन्हा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो पीएफआई के नेता हैं और एक सीएफआई का है।

विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से कर रही है पूछताछ
सिन्हा ने कहा कि गुरुवार रात को तीनों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी दिल्ली से आए थे। सिन्हा ने कहा कि सीएफआई राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जाहिदुल इस्लाम, पीएफआई असम सचिव जाकिर हुसैन और राज्य अध्यक्ष अबू समा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि उनके पास से 1.5 लाख रुपए नकद सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सितंबर 2022 में दोनों संगठनों पर प्रतिबंध लगने के बाद तीनों आरोपी राज्य से भाग गए थे और असम के बाहर से ही काम कर रहे थे। पुलिस तीनों के आने का कारण तलाशने के लिए पूछताछ कर रही है। इस्लाम और हुसैन बिहार के बक्सा जिले के रहने वाले हैं। जबकि, समा बारपेटा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

पीएफआई की छात्र शाखा है सीएफआई
सितंबर में संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों और नई दिल्ली से कुल 36 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। उसी महीने संगठन पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था। संगठन अल्पसंख्यक बहुल जिलों में सक्रिय रहता था। संगठन मुख्य रूप से बंगाली भाषी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के नदी क्षेत्रों में अकादमिक गतिविधियों में शामिल थे। 2019 में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पीएफआई उभरकर सामने आया। साथ ही राज्य में पथराव के लिए कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। सीएफआई पीएफआई की छात्र शाखा है। पीएफआई, सीएफआई और सात अन्य संबंधित संगठनों पर केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में गैरकानूनी गतिविधियों के कारण प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed